WWE में पूर्व चैंपियन की वापसी को लेकर बुरी खबर, फैंस को करना पड़ सकता है इंतजार

WWE
WWE सुपरस्टार की वापसी पर अहम जानकारी (Photo: WWE.com)

Update Alexa Bliss WWE Return: WWE रिंग से बहुत लंबे समय से एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) दूर चल रही हैं। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि बहुत जल्द वो सरप्राइज एंट्री कर सकती हैं। पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में उनकी वापसी को टीज भी किया गया था। खैर अब उनके फ्यूचर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। शायद इस खबर को जानने के बाद WWE यूनिवर्स को झटका लग सकता है।

Ad

Royal Rumble 2023 में अंतिम बार एक्शन में एलेक्सा ब्लिस नज़र आईं थीं। बियांका ब्लेयर के खिलाफ Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दोनों ने फैंस को तगड़ा मुकाबला दिया था। एलेक्सा, अंकल हाउडी के साथ भी स्टोरीलाइन में शामिल थी लेकिन शो से कुछ हफ्ते पहले दोनों को अलग कर दिया गया था। हाउडी इस समय Wyatt Sick6 ग्रुप के लीडर के रूप में काम कर रहे हैं। ब्लिस की वापसी पर कोई ठोस अपडेट नहीं है।

Raw के लेटेस्ट एपिसोड में लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो का बैकस्टेज सैगमेंट हुआ था। वहां पर लिली डॉल को देखा गया था। इसके जरिए कंपनी ने उनकी वापसी टीज की। एलेक्सा ने शो के बाद एक रहस्यमय मैसेज भी दिया, जिससे अफवाहों को और हवा मिल गई। PWInsider की नई रिपोर्ट में कहा गया है कि एलेक्सा की अभी वापसी का कोई प्लान नहीं बनाया गया है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कंपनी को अभी उनकी क्लियर वापसी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

Ad

WWE में अभी तक एलेक्सा ब्लिस ने किया है शानदार काम

एलेक्सा ब्लिस का विमेंस डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है। प्रेग्नेंसी के कारण वो छुट्टियों पर चल रही थीं। कुछ समय पहले उन्होंने वर्कआउट करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। जिससे पता चला कि वो वापसी की तैयारी में जुट गई हैं। एलेक्सा ने साल 2013 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके बाद साल 2016 में उनकी मेन रोस्टर में एंट्री हुई थी। आपको बता दें वो अभी तक कंपनी में दो बार SmackDown विमेंस चैंपियनशिप और तीन बार Raw विमेंस चैंपियनशिप हासिल कर चुकी हैं। अब देखना होगा कि वो WWE में कब वापसी करेंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications