WWE न्यूज: बॉबी लैश्ले के फ्यूचर को लेकर बुरी खबर सामने आई

Enter caption

इंजरी के बाद वापस आए बॉबी लैश्ले कुछ दिन से छाए हुए है। वो लाना और रूसेव के साथ स्टोरीलाइन में है। लाना और लैश्ले ने साथ आकर रूसेव को चौंका दिया था। जिस वजह से लैश्ले के ऊपर पिछले दो हफ्तों से रूसेव ने हमला किया।

रेसलिंग ऑब्जर्वर ने बॉबी लैश्ले के फैंस के लिए बुरी खबर दी है। लैश्ले इस समय ऑर्म इंजरी से जूझ रहे हैं। लाना, लैश्ले और रूसेव की स्टोरीलाइन को मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं। विंस मैकमैहन हालांकि इस स्टोरीलाइन से खुश है। तो ये स्टोरीलाइन अभी आगे भी चलती रहेगी।

ये भी पढ़ें: पूर्व चैंपियन ने WWE से खुद को रिलीज़ करने की मांग की, उनके दुश्मन ने कहा- भाग जाओ, रिटायर हो जाओ या कंपनी छोड़ दो

अगर लैश्ले को ज्यादा इंजरी होती है तो फिर रूसेव और इनका मैच होने में देरी हो सकती है। रॉ में लैश्ले का मैच केविन ओवेंस के साथ हुआ था। मैच के बाद रूसेव ने उनके ऊपर अटैक कर दिया था। इसके बाद लाना और लैश्ले को गिरफ्तार कर लिया गया था।

वैसे लैश्ले जिस तरह के रेसलर्स है उनके ऊपर ये स्टोरीलाइन शूट नहीं कर रही है। इस स्टोरीलाइन में कोई और सुपरस्टार होता तो फिर ये अच्छा होता। लैश्ले बड़ मैचों में अपने खतरनाक रूप के लिए जाने जाते हैं। फैंस इस वजह से भी नाराज है। हालांकि फिलहाल यहीं उम्मीद की जा रही है कि लैश्ल को ज्यादा चोट ना लगी हो। अगर ऐसा हुआ तो फिर नुकसान हो सकता है।