WWE सुपरस्टार CM Punk को झटका, इस बड़े इवेंट से हुए बाहर, रिपोर्ट में खुलासा

WWE
WWE सुपरस्टार सीएम पंक को लेकर अहम जानकारी (Photo: WWE.com)

Unfortunate Update Regarding CM Punk: WWE Bad Blood 2024 में सीएम पंक (CM Punk) और ड्रू मैकइंटायर के बीच शानदार Hell in a Cell मैच हुआ था। दोनों ने फैंस को जबरदस्त मुकाबला दिया। ड्रू और पंक को चोट भी लगी। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में सीएम पंक ने इस मुकाबले को लेकर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने बताया कि खतरनाक मैच के दौरान जो हुआ उसका प्रभाव वो अभी भी महसूस कर रहे हैं। पंक ने कहा कि उन्हें रिंग में आने में कुछ समय लगेगा। अब एक अपडेट उन्हें लेकर सामने आ रहा है।

Ad

WWE ने अब सीएम पंक की एक क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वो बैकस्टेज जाते समय लंगड़ाते हुए नज़र आ रहे हैं। पंक अब कब वापसी करेंगे इसके बारे में कुछ पता नहीं है। वहीं Fightful Select की नई रिपोर्ट के अनुसार सीएम पंक के 2 नवंबर, 2024 को Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट में प्रदर्शन करने की उम्मीद नहीं है। यहां से अब ये तय लग रहा है कि सऊदी अरब में बेस्ट इन द वर्ल्ड का जलवा देखने को नहीं मिलेगा। ये कहीं ना कहीं फैंस के लिए बुरी खबर है।

Ad

WWE Bad Blood 2024 में सीएम पंक ने हासिल की बड़ी जीत

साल 2024 में अभी तक सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी शानदार रही। दोनों ने फैंस का दिल जीत लिया। पंक और ड्रू के बीच पहला मुकाबला SummerSlam 2024 में हुआ था। वहां पर सैथ रॉलिंस ने गेस्ट रेफरी की भूमिका निभाई थी। तगड़े मुकाबले में मैकइंटायर ने जबरदस्त जीत हासिल की। दोनों स्टार्स के बीच दूसरा मुकाबला Bash in Berlin में हुआ था। वहां पर हुए स्ट्रैप मैच में सीएम ने जीत हासिल की।

हाल ही में हुए Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट में ड्रू मैकइंटायर और सीएम पंक के बीच तीसरा मुकाबला हुआ। मैच में कई बार लगा कि ड्रू जीत हासिल कर लेंगे लेकिन अंत में चौंकाने वाला नतीजा निकला। सीएम पंक ने जबरदस्त अंदाज में जीत हासिल की। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में ड्रू नज़र नहीं आए। खैर अब देखना होगा कि पंक को लेकर आगे क्या अपडेट सामने आता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications