WWE Money in the Bank 2023 में करारी हार के बाद Roman Reigns की रोते चिल्लाते और बिलखते अनदेखी वीडियो आई सामने

Pankaj
WWE Money in the Bank 2023 में फैंस को आया मजा
WWE Money in the Bank 2023 में फैंस को आया मजा

Roman Reigns: Money in the Bank 2023 में WWE ने दुनिया को चौंका दिया क्योंकि मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) को तीन साल में पहली बार पिन किया गया। रेंस और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को द उसोज़ (The Usos) के खिलाफ सिविल वॉर में हार का सामना करना पड़ा।

Ad

जे उसो ने एक शानदार मैच के बाद रेंस को पिन किया, मुकाबले में बहुत ड्रामा भी देखने को मिला। रेंस ने भी जीत के लिए बहुत दम लगाया लेकिन सफलता नहीं मिली। जैसे ही जिमी और जे ने रिंग में अपनी शानदार जीत का जश्न मनाया, निराश रोमन रेंस बाहर चले गए। वो रैंप की ओर मुंह करके जमीन पर बैठ गए, उनके चेहरे पर तरह-तरह के भाव थे।

Money in the Bank 2023 के दौरान न देखे गए एक पल में, रेंस ने अपनी उदासी हावी होने से पहले एक खतरनाक चीख निकाली। इसके बाद वो पॉल हेमन से बात करने के लिए घुटनों पर बैठ गए। वहां पर बैठे एक फैन ने इसका वीडियो बनाया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है।

Ad

ये स्टोरीलाइन अब और भी मजेदार हो गई है। फैंस को अब कुछ नया देखने को मिलेगा। किसी ने सोचा नहीं था कि रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की हार होगी। ब्लू ब्रांड का अगले हफ्ते का एपिसोड अब मजेदार होगा। वहां इस स्टोरी में नया बवाल देखने को मिल सकता है।

WWE SummerSlam 2023 में कंपनी का Roman Reigns के लिए क्या प्लान होगा?

WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट अब अगले महीने SummerSlam होगा। वहां भी रोमन रेंस के ऊपर सभी की नजरें टिकी होंगी। द उसोज़ ने इस बार बढ़िया काम किया। जे और जिमी उसो के लिए पिछले कुछ महीने शानदार रहे हैं। एक अलग लेवल पर दोनों इस समय काम कर रहे हैं। ब्लडलाइन की स्टोरी को हिट करने में इन दोनों का बड़ा हाथ रहा। सोलो सिकोआ ने भी अच्छा काम कर फैंस का दिल जीत लिया है। ये भी देखना होगा कि रेंस के लिए WWE का अगला प्लान क्या होगा।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications