WWE में Brock Lesnar की वापसी पर खुशखबरी, रिपोर्ट में खुलासा, कब मिलेगा फैंस को सरप्राइज?

WWE
WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर को लेकर अहम जानकारी (Photo: WWE.com)

Brock Lesnar Potential Return: पिछले साल WWE SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को कोडी रोड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से वो अभी तक WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। उनकी वापसी का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस सोच रहे हैं कि क्या वो उन्हें फिर से देख पाएंगे या नहीं। खैर एक नई रिपोर्ट में उन्हें लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस जानकर WWE यूनिवर्स को खुशी जरूर होगी।

Ad

दरअसल इस साल की शुरूआत में Royal Rumble में ब्रॉक लैसनर की वापसी होने वाली थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। एक विवाद में उनका नाम आ गया था तो कंपनी ने उनसे थोड़ी दूरी बना ली थी। लैसनर की वापसी अब कंपनी में कभी भी हो सकती है। ट्रिपल एच ने हाल ही में कहा था कि ब्रॉक का जब वापस आने का मन होगा तो हम बात करने के लिए तैयार रहेंगे। द गेम के इस बयान के बाद ये क्लियर हो गया था कि वो अभी भी कंपनी के साथ बने हुए हैं।

WrestleVotes ने अब ब्रॉक लैसनर की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लैसनर की कंपनी में वापसी की पूरी संभावना है। ये भी कहा गया है कि दोनों पक्षों के बीच बात चल रही है। इसका मतलब है कि फैंस को बहुत जल्द लैसनर बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।

Ad

क्या WWE रिंग में होगा ब्रॉक लैसनर का ड्रीम मैच?

WWE के साल 2024 में अब सिर्फ दो ही बड़े इवेंट Crown Jewel और Survivor Series WarGames बचे हैं। इनमें द बीस्ट की वापसी काफी मुश्किल है। अगले साल Royal Rumble में एंट्री कर ब्रॉक लैसनर बवाल मचा सकते हैं। कंपनी द्वारा इस इवेंट को अभी से बड़ा बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अगर ब्रॉक आएंगे तो फिर मजा आ जाएगा। ब्रॉक और गुंथर के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। गुंथर कई बार उनके साथ मुकाबले की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं। WWE ने जरूर इन दोनों के बीच मैच का प्लान बनाया होगा। गुंथर इस समय वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के रूप में अच्छा काम कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications