WWE के सऊदी अरब में होने वाले शो को लेकर आया चौंकाने वाला अपडेट, इस तारीख को होगा बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट?

..
ट्रिपल एच (बाएं) और सैथ रॉलिंस (दायें)
जानिए कब होगा सऊदी अरब में WWE का बड़ा शो?

WWE: WWE ने साल 2018 के बाद से कई बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट्स को सऊदी अरब में होस्ट किया है। इसके पहले भी कंपनी लगातार लाइव शो आयोजित करती थी। हाल ही में आई रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी जल्द ही एक बड़ा इवेंट मिडिल ईस्ट में फिर से आयोजित कर सकती है।

Ad

ग्रेटेस्ट Royal Rumble इवेंट से लेकर नाइट ऑफ चैंपियंस तक WWE ने पिछले 5 सालों में कई शानदार प्रीमियम लाइव इवेंट्स को सऊदी अरब में होस्ट किया है। इन इवेंट्स को सफल बनाने के लिए WWE ने कई ड्रीम मैचों को बुक किया था। फैंस ने भी कंपनी की कोशिशों को काफी पसंद किया है।

Wrestling Inc की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब में अगला WWE प्रीमियम लाइव इवेंट 4 नवंबर को आयोजित होगा। स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन ने पिछले साल दो शोज को मिडिल ईस्ट में होस्ट किया था। कंपनी इस साल फिर से सऊदी में दो शोज होस्ट कर रही है। आखिरी बार WWE सुपरस्टार Night of Champions 2023 के लिए सऊदी अरब गए थे।

Ad

सऊदी अरब में हुए WWE Night of Champions के बारे में दिग्गज ने बात की

WWE Night of Champions 2023 का आयोजन 27 मई को सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था। इस शो के मेन इवेंट में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का सामना सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड टैग टीम टाइटल्स के लिए हुआ था। हालांकि रेंस और सोलो सिकोआ को मैच में हार मिली थी। शो के बाद Night of Champions की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंपनी के चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच ने फैंस को शो को सफल बनाने के लिए शुक्रिया कहा था। उन्होंने कहा,

"सऊदी अरब में WWE के लिए जो दिलचस्पी है वह लगातार बढ़ती जा रही है। इस चीज के लिए हम बहुत उत्सुक हैं। Night of Champions सऊदी में हुए सभी शोज की तुलना में सबसे जल्दी हाउस फुल हो गया था। इसके लिए आप सभी का शुक्रिया।"
youtube-cover
Ad

अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार के सऊदी इवेंट में कंपनी किस ड्रीम मैच या कौन से बड़े मुकाबलों को बुक करेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications