दुनिया के सबसे प्रसिद्ध एरीना मैडिसन स्क्वायर गार्डन में WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की वापसी तय लग रही है। 3 मार्च को होने वाले लाइव इवेंट शो के लिए ब्रॉक लैसनर को शेड्यूल किया गया है। यानी की इस दिन फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिलेगा। Cagematch की रिपोर्ट में ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है। मार्च 2018 के बाद से कभी भी लाइव इवेंट शोज में ब्रॉक लैसनर नजर नहीं आए लेकिन अब उनकी वापसी हो सकती है।WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर की मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी वापसी8 जनवरी को बॉस्टन में होने वाले सुपरशो के लिए WWE ने कोई और मैच अभी तक एडवर्टाइज किया था। हालांकि अब ये मैच नहीं हो पाएगा। Day 1 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच तय किया गया था लेकिन ये नहीं हो पाया। इस मैच के विजेता को सुपरशो में ड्रू मैकइंटायर से सामना करना था। कई दिक्कतों के कारण अब ये प्लान रद्द हो गए।PWInsider.com की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार मैडिसन स्क्वायर गार्डन में ब्रॉक लैसनर नजर आएंगे। इसके अलावा इस शो के लिए सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस, बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर को भी एडवर्टाइज किया गया है। इसका मतलब ये लाइव इवेंट काफी तगड़ा होगा। लगभग 4 साल बाद लैसनर किसी लाइव इवेंट में नजर आएंगे। ये फैंस को लिए बहुत बड़ी खबर होगी।Royal Rumble 2022 का आयोजन 30 जनवरी को होगा। इस इवेंट में ब्रॉक लैसनर अपनी WWE चैंपियनशिप को बॉबी लैश्ले के खिलाफ डिफेंड करेंगे। दोनों के बीच काफी शानदार मैच होगा। अभी तक इस राइवलरी को WWE ने अच्छे से बिल्ड किया है। हालांकि अभी तक दोनों एक्शन में नजर नहीं आए। अब Royal Rumble 2022 में ही जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।बॉबी लैश्ले अपनी जीत का दावा कर चुके हैं। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि लैसनर अपनी WWE चैंपियनशिप आराम से डिफेंड कर लेंगे। हालांकि WWE द्वारा अंतिम समय में बड़ा बदलाव किया जा सकता है। फैंस को बड़ा सरप्राइज भी यहां मिल सकता है।Sean Slate@slate_s42Protect Brock Lesnar at all costs. #WWERAW6:46 AM · Jan 25, 202210819Protect Brock Lesnar at all costs. #WWERAW https://t.co/dYRzbFi8dn