WWE रिंग में पूर्व चैंपियन Drew McIntyre की वापसी को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को लेकर अपडेट सामने आया
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को लेकर अपडेट सामने आया

WWE के पूर्व चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) इंजरी के कारण इस समय बाहर चल रहे हैं। मैकइंटायर की वापसी को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आ गया है। WWE भी उम्मीद कर रहा है कि जल्द से जल्द मैकइंटायर की वापसी होगी। डे 1 (Day 1) में ड्रू मैकइंटायर और मैडकैप मॉस (Madcap Moss) के बीच मैच हुआ था। इस मैच में मैकइंटायर की जीत हुई थी। इसके बाद बैकस्टेज में मैकइंटायर के ऊपर कॉर्बिन ने तगड़ा हमला किया था।

Ad

WWE रिंग में ड्रू मैकइंटायर की वापसी कब होगी?

रिपोर्ट के अनुसार मैकइंटायर का बाहर होना स्टोरीलाइन का हिस्सा था। मैकइंटायर की गर्दन में पिछले कुछ समय से दिक्कत हो रही है। मैकइंटायर ने इसे सही कराने के लिए कुछ दिन का आराम लिया है।

मैकइंटायर की वापसी पर डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा अपडेट दिया है। मैकइंटायर इस समय गर्दन की समस्या से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि WWE ने मैकइंटायर की जल्द वापसी की उम्मीद जताई है। सबसे बड़ी बात ये है कि मैकइंटायर की इंजरी पर WWE ने खुद निगरानी रखी है। WrestleMania से पहले शायद मैकइंटायर WWE रिंग में वापसी कर लेंगे।

Ad

कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Royal Rumble में इस बार मैकइंटायर और रोमन रेंस का मुकाबला होगा। ये बात एकदम तय भी लग रही थी लेकिन मैकइंटायर इंजरी के कारण बाहर हो गए है। WWE ने अब अपने प्लान में जरूर बदलाव अब किया होगा। WrestleMania को होने में अभी करीब तीन महीने का समय है। अगर इससे पहले मैकइंटायर वापसी करेंगे तो फिर वो किसी बड़ी राइवलरी में शामिल हो जाएंगे।

पिछले दो साल मैकइंटायर के लिए काफी अच्छे साबित हुए है। WWE के अब बड़े सुपरस्टार मैकइंटायर बन चुके हैं। साल 2020 में हुए WrestleMania में मैकइंटायर ने ब्रॉक लैसनर को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप भी हासिल की थी। मैकइंटायर का WWE चैंपियनशिप रन भी शानदार रहा। WWE ड्राफ्ट में पिछले साल उन्हें रेड ब्रांड से ब्लू ब्रांड में डाल दिया गया था। रोमन रेंस और मैकइंटायर के बीच राइवलरी फैंस अब देखना चाहते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications