WWE रॉ (Raw) में इस हफ्ते सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के ऊपर एक फैन ने अटैक कर दिया था। सैथ रॉलिंस की कंडीशन पर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। रॉलिंस के ऊपर अटैक करने वाले फैन के बारे में भी बड़ा खुलासा कर दिया गया है। रॉलिंस के ऊपर जिस तरह अटैक हुआ वो काफी बेकार था। पूरे रेसलिंग वर्ल्ड में इस बात की चर्चा हो रही है। रॉलिंस के ऊपर अचानक रैंप पर इस फैन ने अटैक कर दिया था। रेफरी और सिक्योरिटी ने आकर इस फैन को अलग किया था।पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस की हेल्थ पर भी अपडेट सामने आयाESPN की तरफ से इस अटैक को लेकर अपडेट सामने आया है। ऑफिशियल ट्वीट के जरिए बड़ी बात कही गई है। अटैक करने वाले शख्स का नाम एलिसा स्पेंसर है और उसकी उम्र 24 साल है। सबसे बड़ी बात की इस शख्स पर जुर्माना भी लगा दिया गया है। सैथ रॉलिंस के होंठ पर भी लगी है और सूजन आ गई। Marc Raimondi@marc_raimondiElisah Spencer, 24, has been charged with attempted assault and attempted violation of arts and cultural affairs (disrupting live sporting event) for his attack on WWE wrestler Seth Rollins during the Raw television show Monday night at Barclays Center in Brooklyn, per the NYPD.12:54 PM · Nov 23, 20211926496Elisah Spencer, 24, has been charged with attempted assault and attempted violation of arts and cultural affairs (disrupting live sporting event) for his attack on WWE wrestler Seth Rollins during the Raw television show Monday night at Barclays Center in Brooklyn, per the NYPD.Marc Raimondi@marc_raimondiPer police, Rollins suffered swelling to his lip, but refused medical attention. More coming to @espn.1:04 AM · Nov 23, 202137679Per police, Rollins suffered swelling to his lip, but refused medical attention. More coming to @espn.दरअसल फिन बैलर और सैथ रॉलिंस के बीच मैच तय किया गया था। ये मैच शुरू नहीं हो पाया क्योंकि पहले ही दोनों ने एक-दूसरे पर अटैक कर दिया। रॉलिंस ने बैलर को धराशाई कर दिया। रॉलिंस खुश होते हुए रैंप पर आए। इसके बाद बैरीकेड से निकल कर फैन ने उनके ऊपर अटैक कर दिया। किसी को समझ नहीं आया ऐसा क्यों हो गया। रॉलिंस भी काफी गुस्से में आ गए थे। सिक्योरिटी और रेफरी ने फैन को रॉलिंस से अलग किया। रॉलिंस को ज्यादा चोट नहीं आई और ये अच्छी बात है। WWE को अब इस बारे में कुछ सोचना होगा। आगे भी ये घटनाएं हो सकती हैं। सुपरस्टार्स को इससे नुकसान होगा। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। रॉलिंस इस अटैक के बाद मेन इवेंट में भी नजर आए थे। बिग ई का मुकाबला ऑस्टिन थ्योरी के साथ हुआ था। रॉलिंस की वजह से एक समय बिग ई हार की कगार पर पहुंच गए थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। बिग ई ने इसके बाद सैथ रॉलिंस के ऊपर भी अटैक किया।