WWE और Seth Rollins के बीच मतभेद की अटकलों पर मौजूदा रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानकर फैंस को मिलेगी राहत

Pankaj
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लेकर अहम जानकारी
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लेकर अहम जानकारी

Seth Rollins: WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार रॉलिंस और WWE के बीच उनके हालिया शो से बाहर होने की अफवाहों के बाद से कोई मतभेद नहीं है।

Ad

WrestleMania 39 के बाद Raw का पहला एपिसोड कुछ खास नहीं रहा था। शो की बुकिंग विंस मैकमैहन ने की थी। इस शो में रॉलिंस के साथ भी कुछ अच्छा नहीं हुआ था। उनके सैगमेंट को आधे में ही रद्द कर दिया गया था। इस घटना के बाद रॉलिंस का कमर्शियल ब्रेक के दौरान प्रोडक्शन स्टाफ के साथ बहस का वीडियो वायरल हो गया था। घटना के बाद रॉलिंस शो से बाहर चले गए थे।Fightful की रिपोर्ट के अनुसार चीजें अब एकदम सही हो गई है। WWE और रॉलिंस के बीच बैकस्टेज कोई विवाद नहीं हुआ था। ये राहत की खबर सभी के लिए होगी।

Ad

पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में सैथ रॉलिंस नज़र नहीं आए। इसके बाद फैंस उनके फ्यूचर को लेकर चिंता में आ गए थे। हालांकि इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में उनकी वापसी हुई। द मिज़ के साथ उन्होंने जबरदस्त मैच लड़ा। इस मैच में उन्होंने जीत भी हासिल की।

सैथ रॉलिंस WWE के बड़े सुपरस्टार हैं। पिछले कुछ सालों से शानदार काम वो कर रहे हैं। बिना टाइटल के भी उनका काम अच्छा रहता है। फैंस भी उन्हें गजब के अंदाज में चीयर करते हैं। खैर WWE ने रॉलिंस के लिए कुछ ना कुछ अच्छा प्लान जरूर तैयार किया होगा।

क्या WWE में रोमन रेंस की बादशाहत सैथ रॉलिंस खत्म कर पाएंगे?

WWE में रोमन रेंस की बादशाहत खत्म कौन करेगा, ये सवाल सभी के दिमाग में गूंज रहा है। कुछ दिग्गजों का कहना है कि ये काम सैथ रॉलिंस कर सकते हैं। रॉलिंस कंपनी को अच्छा बिजनेस दे सकते हैं। पहले भी वो ये काम बेहतर अंदाज में कर चुके हैं। अब देखना होगा कि रॉलिंस को मौका मिल पाएगा या नहीं। रोमन रेंस को कंपनी में चैंपियन के रूप में 950 दिन से ज्यादा हो गए है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications