WWE Raw के एपिसोड में McMahon परिवार के नज़र आने को लेकर बड़ा अपडेट, फैंस के लिए बुरी खबर

Ujjaval
WWE Raw में मैकमैहन परिवार की एंट्री पर अपडेट
WWE Raw में मैकमैहन परिवार की एंट्री पर अपडेट

McMahon Family: WWE और Endeavor की डील इस हफ्ते पूरी होने वाली है। इसका सीधा अर्थ है कि विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के पूर्ण मालिकाना हक में जल्द ही रॉ (Raw) का आखिरी एपिसोड देखने को मिलेगा। ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि पूरा मैकमैहन परिवार रेड ब्रांड के शो में उपस्थित रहेगा, या नहीं। इस चीज़ को लेकर अब एक बड़ा अपडेट आया है।

Ad

PWInsider के माइक जॉनसन ने अपनी रिपोर्ट में मैकमैहन फैमिली के Raw में नज़र आने के चांस पर बयान दिया। उन्होंने बताया कि मैकमैहन परिवार के सदस्यों के एपिसोड का हिस्सा बनने पर कोई भी खबर अभी सामने नहीं आई है। उन्होंने यह भी बताया कि विंस मैकमैहन अभी अपनी कमर की सर्जरी से ठीक हो रहे हैं।

इसी रिपोर्ट में क्लियर किया गया कि स्टैफनी मैकमैहन और लिंडा मैकमैहन ने पिछले कुछ सालों में WWE से पूरी तरह दूरियां बना ली हैं। इसके साथ ही शेन मैकमैहन ने WrestleMania 39 के दौरान वापसी करते हुए खुद को चोटिल कर लिया था। ऐसे में इन चारों का शो में नज़र आना मुश्किल लग रहा है। यह फैंस के लिए एक तरह से बुरी खबर है।

Ad

इस खबर में यह भी कहा गया कि अगर Raw में मैकमैहन परिवार के सदस्य आते, तो WWE शो को पूरी तरह से हाइप करता। हालांकि, कंपनी ने ऐसा कुछ नहीं किया है और इसका अर्थ है कि वो संभावित तौर पर शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। हमें इस हफ्ते भी एक साधारण शो ही देखने को मिल सकता है।

कुछ महीनों पहले ही WWE ने ऐलान कर दिया था कि उनकी Endeavor के साथ डील होने वाली है। साथ ही WWE और UFC को मर्ज किया जाएगा। हालांकि, लीगल प्रक्रियाओं में समय लगता है और जल्द ही डील पूरी तरह से फाइनल होने वाली है।

WWE Raw में क्या-क्या होने वाला है?

Ad

WWE Raw के अगले एपिसोड के लिए कुछ बड़ी चीज़ों का ऐलान देखने को मिल गया है। इस शो में कोडी रोड्स की वापसी होने वाली है और वो कुछ धमाकेदार चीज़ें कर सकते हैं। साथ ही गुंथर अपने ऐतिहासिक आईसी टाइटल रन को सेलिब्रेट करेंगे। रिया रिप्ली अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को राकेल रॉड्रिगेज़ के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications