WWE SmackDown के बाद Roman Reigns के फ्यूचर को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए अब कब होगी एंट्री?

WWE
SmackDown में रोमन रेंस ने की थी एंट्री (Photo: WWE.com)

Update On Roman Reigns Future: WWE SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते रोमन रेंस (Roman Reigns) का जलवा देखने को मिला। मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक से उनका टकराव हुआ। अंत में रेंस ने ही बाजी मारी। वो दोनों स्टार्स के ऊपर हावी रहे। WrestleMania 41 में रोमन, सैथ, और पंक के बीच मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान भी कर दिया गया है। खैर अब रेंस के फ्यूचर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

Ad

इस साल फरवरी में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच बवाल देखने को मिला था। पंक ने रॉलिंस और रोमन को एलिमिनेट किया। इसके बाद रिंग के बाहर रॉलिंस ने पंक की हालत खराब की। हाल ही में मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुए Raw के एपिसोड में रेंस ने वापसी कर पंक और सैथ पर हमला किया। दोनों के बीच हुए स्टील केज मैच में रेंस ने दखलअंदाजी की थी।

SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते रोमन रेंस आए तो फैंस खुश हो गए। ये आखिरी बार नहीं होगा जब प्रशंसक उन्हें देखेंगे। अब रेंस को लेकर तीन और तारीखों की पुष्टि की गई है। रोमन मौजूदा समय में लगातार नज़र नहीं आते हैं। रेंस की अगली तीन उपस्थितियां अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड, उसके बाद 4 अप्रैल को SmackDown और 7 अप्रैल को Raw में हैं। अभी तक इन शो को लेकर उनकी एंट्री तय की गई है।

Ad

क्या WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस की होगी जीत?

WrestleMania 41 अब गजब का होने वाला है। रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस एक्शन में नज़र आएंगे। इस ट्रिपल थ्रेट मैच में किसी की भी जीत संभव है। कहा जा रहा है कि रोमन को पॉल हेमन द्वारा धोखा मिल सकता है। वो पंक से हाथ मिला सकते हैं। वैसे इस चीज की संभावनाएं बहुत ज्यादा लग रही हैं। कंपनी ने मुकाबले को बड़ा बनाने के लिए जरूर कोई ना कोई प्लान बनाया होगा। वैसे इस पर भी नज़रें रहेंगे कि रोमन का अगला कदम पंक और रॉलिंंस के लिए क्या होगा। इस बार ब्लू ब्रांड में तगड़ा ब्रॉल इनके बीच हुआ था। ये चीज शो ऑफ-एयर होने के बाद भी जारी थी।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications