WWE SmackDown ऑफ-एयर के बाद Roman Reigns और उनके दुश्मनों ने मचाई तबाही, सिक्योरिटी का निकला पसीना, देखें वीडियो

WWE
SmackDown का मेन इवेंट रहा जबरदस्त (Photo: WWE.com)

Huge Fight After SmackDown Went Off Air: WWE SmackDown में इस हफ्ते रोमन रेंस (Roman Reigns) ने लंबे समय बाद वापसी की। सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के साथ उनका तगड़ा ब्रॉल हुआ। तीनों ने एक-दूसरे के ऊपर खूब अटैक किया। अंत में रोमन रेंस ने बाजी मारी। वो स्टील स्टेप्स के दम पर पंक और रॉलिंस के ऊपर भारी पड़े। इनकी लड़ाई के साथ ही शो खत्म हो गया। अब एपिसोड के ऑफ-एयर होने के बाद क्या हुआ उसकी जानकारी भी सामने आ गई है।

Ad

SmackDown के मेन इवेंट में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक ने एंट्री की। तीनों सुपरस्टार्स ने अपनी बात रखी। इन्होंने एक-दूसरे के ऊपर जमकर ताना मारा। पंक ने पीछे से इसके बाद रोमन पर हमला कर दिया था। बस वहां से मामला बहुत आगे बढ़ गया। रॉलिंस भी युद्ध में शामिल हो गए। हाथापाई इतनी बढ़ गई कि सिक्योरिटी को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। हालांकि, तीनों ने फिर भी पीछे हटने का नाम नहीं लिया और ब्रॉल जारी रखा।

शो पंक, रॉलिंस और रोमन की लड़ाई के साथ ही ऑफ-एयर हो गया था। WWE ऑफिशियल्स और सिक्योरिटी भी उनके साथ ही वहां पर मौजूद थे। कंपनी के यूट्यूब चैनल ने शो के बाद जो हुआ उसका अनदेखा फुटेज जारी किया है। तीनों दिग्गजों की फाइट और तीखी हो गई। एक समय लगा कि पंक क्राउड के बीच से निकल जाएंगे लेकिन वो दोबारा वापस आ गए। उन्होंने रोमन और रॉलिंस को अपना निशाना बनाया। अंत में सैथ को बड़ी मुश्किल से सिक्योरिटी वाले बैकस्टेज की तरफ ले गए। तीनों ने माहौल एकदम गजब का बना दिया था। इन्हें अलग करने के चक्कर में सिक्योरिटी का भी पसीना निकल गया। आप वीडियो को नीचे देख सकते हैं।

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania 41 में किसकी होगी जीत?

WWE ने WrestleMania 41 के लिए रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। अब इनकी राइवलरी में काफी तबाही मचने वाली है। तीनों एक-दूसरे को देखकर बहुत गुस्से में हैं। मेनिया के मंच पर इनके बीच बवाल होना लगभग तय है। सवाल ये खड़ा होता है कि वहां पर जीत किसकी होगी। कोई भी बाजी मार सकता है। पॉल हेमन के ऊपर भी नज़रें रहेंगी। वो मैच में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications