45 साल के रेसलर के WWE छोड़ने की अफवाहों पर पूर्ण विराम, हाल ही में खराब टाइटल रन का हुआ था अंत

WWE
फेमस स्टार को लेकर आई खबर (Photo: WWE.co)

Shinsuke Nakamura Big Update: पिछले कुछ सालों में WWE में 45 साल के शिंस्के नाकामुरा (Shinsuke Nakamura) की किस्मत रूठी हुई है। 2024 उनके लिए ज्यादा खास नहीं रहा। हालांकि, नवंबर में उन्होंने यूएस चैंपियनशिप जीती लेकिन इसके बाद खास सफलता नहीं मिल पाई। नाकामुरा का टाइटल रन हाल ही में 97 दिन बाद SmackDown में खत्म हो गया। अब रेसलिंग वर्ल्ड में शिंस्के के WWE छोड़ने की चर्चा जोरों पर है। उन्हें लेकर चल रहीं अफवाहों और अटकलों पर एक रिपोर्ट द्वारा बड़ा अपडेट साझा किया है।

Ad

SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में शिंस्के नाकामुरा ने अपनी यूएस चैंपियनशिप एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ। अंत में नाइट को जीत मिल गई और उन्होंने दूसरी बार टाइटल अपने नाम किया। बड़ी बात ये है कि पिछले साल Survivor Series में नाकामुरा ने मेगास्टार को हराकर ही चैंपियनशिप जीती थी। चैंपियन के रूप में नाकामुरा बिल्कुल भी अच्छी नहीं की गई। इसके लिए कंपनी के ऊपर सवाल भी खड़े हुए।

नाकमुरा की हार के बाद तुरंत अटकलें आने लगी कि वो अब WWE से अलग हो जाएंगे। Fightful Select के Sean Ross Sapp ने इस मुद्दे पर प्रकाश डाला है। उन्होंने खबर दी है कि WWE और नाकामुरा के बीच डील खत्म करने को लेकर कोई बात नहीं हुई है। इस पर अब पूर्वविराम लग गया है। नाकामुरा का कॉन्ट्रैक्ट कब खत्म होगा इसके बारे में कोई क्लियर जानकारी नहीं है।

Ad

WWE में शिंस्के नाकामुरा का आगे करियर कैसा रहेगा?

शिंस्के नाकामुरा जब मेन रोस्टर में आए थे तब उन्हें फ्यूचर सुपरस्टार के रूप में देखा गया। इसके तहत उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच भी जीता। हालांकि, WrestleMania में WWE चैंपियनशिप जीतने में नाकाम रहे थे। धीरे-धीरे नाकामुरा को मिड-कार्ड स्टार बना दिया गया। ट्रिपल एच के एरा में तो उन्हें बिल्कुल भी सफलता नहीं मिली। पिछले साल Survivor Series से कुछ हफ्ते पहले जब नाकामुरा की वापसी हुई तो फैंस की उम्मीदें बढ़ गईं। उन्हें प्रीमियम लाइव इवेंट में चैंपियन भी बनाया गया। हालांकि, वो फैंस के बीच ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाए। शिंस्के का फ्यूचर WWE में ज्यादा खास नहीं लग रहा है। आगे जाकर वो कंपनी से जाने का फैसला भी ले सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications