Update On Shinsuke Nakamura: WWE में शिंस्के नाकामुरा (Shinsuke Nakamura) की बुकिंग हमेशा चर्चा में रहती है। पिछले साल नवंबर में वापसी के बाद उन्हें यूएस चैंपियन बनाया गया। हालांकि, उनका टाइटल रन कुछ खास नहीं रहा। इस साल मार्च में एलए नाइट ने उन्हें हराकर चैंपियनशिप दोबारा अपने नाम कर ली। उनकी बुकिंग पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया। 18 अप्रैल को SmackDown के एपिसोड में हुए आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल मैच में नाकामुरा ने हिस्सा लिया था। इसके बाद से फिर से वो गायब हो गए। अब कहा जा रहा है कि उन्होंने WWE को छोड़ दिया है। इस तरह की अफवाहें सामने आई है। इस पर रिपोर्ट में अब अपडेट सामने आया है।
Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में अब बड़ी खबर दी है। उन्होंने नाकामुरा की स्थिति पर एक अपडेट प्रदान किया है क्योंकि अफवाहें आई थी कि वो संभावित रूप से कंपनी छोड़ सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार WWE में किसी ने भी नाकामुरा के कंपनी छोड़ने के बारे में कुछ नहीं सुना है। वो इस बात से चिंता में भी है कि फैंस को इस तरह की खबरें कहां से प्राप्त करते हैं।
क्या WWE द्वारा शिंस्के नाकामुरा को दिया जाएगा पुश?
शिंस्के नाकामुरा को अब बड़ा पुश दिया जाना काफी मुश्किल है। अपनी खराब बुकिंग से परेशान होकर वो खुद ही कंपनी छोड़कर जा सकते हैं। ट्रिपल एच के एरा में उनकी बुकिंग पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया। ये बहुत ही खराब चीज रही। एक समय पर उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देखा जाता था। अब उनकी बिल्कुल भी पूछ नहीं होती है। कंपनी ने उनके टैलेंट को समझना चाहिए और आगे बढ़ाया जाना चाहिए।