"मुझे अफसोस है कि The Shield के रीयूनियन को कई बार अच्छे से नहीं संभाला गया"- WWE यूएस चैंपियन Seth Rollins का बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस की बड़ी प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस की बड़ी प्रतिक्रिया

Seth Rollins: एक दशक पहले WWE मेन रोस्टर में द शील्ड (The Shield) ने डेब्यू किया था। सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) 2012 में द शील्ड (रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और डीन एंब्रोज (Dean Ambrose)) ने डेब्यू कर धमाल मचा दिया। इसके अगले कुछ ही साल में इस ग्रुप का बहुत बड़ा नाम हो गया था। साल 2014 में सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस और डीन एंब्रोज को धोखा दे दिया था। इसके बाद शील्ड अलग हो गई।

Ad

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने दिया बड़ा बयान

मौजूदा यूएस चैंपियन सैथ रॉलिंस ने अब द शील्ड को लेकर बड़ा बयान दिया है। 2014 में अलग होने के बाद भी इस ग्रुप का कई बार रीयूनियन देखने को मिला था। TLC 2017 में इस ग्रुप का हिस्सा कर्ट एंगल भी रहे थे। Bleacher Report को हाल ही में रॉलिंस ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने यहां पर कहा,

मुझे इस बात का खेद है कि कंपनी ने कुछ रीयूनियन को अच्छे से संभाला लेकिन कुछ को अच्छे से नहीं संभाला गया। ये शायद किसी के हाथ में नहीं था। हम भी इसमें कुछ नहीं कर पाए। कर्ट एंगल का शील्ड में आना कोई अच्छी बात नहीं थी। ये अच्छा आइडिया नहीं था। हालांकि उस वक्त शायद सभी को ये ही अच्छा लगा था। हमने इसके बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया था। अगर किसी को कुछ रोल दिया जाता है तो फिर हम भी उसकी बहुत मदद करते हैं।
Ad

रेसलिंग की दुनिया में अब इन तीनों सुपरस्टार्स ने बड़ा नाम बना लिया। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। खासतौर पर रोमन के लिए पिछले तीन साल बहुत ही शानदार रहे। यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में उन्हें 800 दिन से ज्यादा हो गए। इस समय रोमन के पास अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप और सैथ रॉलिंस के पास यूएस चैंपियनशिप है। डीन एंब्रोज ने भी साल 2019 में WWE को छोड़ दिया था। इसके बाद से वो AEW में जॉन मोक्सली नाम से काम कर रहे हैं। अब वो भी AEW के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications