जैसा की अब साफ हो गया है कि WWE के दिग्गज अंडरटेकर ने रेसलिंग से संन्यास ले लिया है। इस खबर के बाद काफी फैंस का दिल टूटा तो कई फैंस ने भावुक संदेश दिया। अब लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन हैं। वरुण ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंडरटेकर के लिए दिल छू लेने वाला संदेश दिया है।WWE दिग्गज को वरुण धवन ने क्या कहा? View this post on Instagram #thankyoutaker Iv been a wwe fan as long as I can remember. This man the undertaker has been part of my dreams and nightmares. I used be scared of him as a child but grew to admire his skill and athleticism.thank you for the memories. The greatest to enter the squared circle A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Jun 26, 2020 at 5:40am PDT(जबसे मुझे याद है मैं WWE का फैन रहा हूं। अंडरेटकर मेरे सपने और डरावने सपनों का हिस्सा रहे हैं। बचपन में उनसे डरता था लेकिन जैसे-जैसे मैं बड़ा हुआ उन्होंने मुझे प्रेरणा दी है। सभी यादों के लिए शुक्रिया, आप रिंग में सबसे महान थे। )अंडरटेकर को दुनियाभर में पसंद किया जाता है क्योंकि पिछले 30 सालों से उन्होंने रेसलिंग को यादगार मैच दिए हैं। अंडरटेकर का खुमार भारत में इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि बॉलीवुड की फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में उनका नाम इस्तेमाल हुआ था जबकि उनके डुप्लीकेट ने रोल अदा किया था।रेसलमेनिया 36 में अंडरटेकर और एजे स्टाइल्स के बीच बोनयार्ड मैच हुआ था। इस मैच में अंडरटेकर की जीत हुई थी। ये मैच काफी अलग था। फैंस ने इसे काफी पसंद किया था। अब जब साफ हो गया है कि डैडमेन रिंग में नहीं दिखेंगे उसके बाद से काफी फैंस भावुक हो गए हैं। हालांकि अब देखना होगा कि क्या रिटायरमेंट के बाद भी टेकर WWE में दस्तक देते हैं या नहीं।#ThankYouTaker for... pic.twitter.com/otUvugelL3— WWE (@WWE) June 21, 2020वरुण धवन का ये पहला मौका नहीं है जब वो WWE के लिए कुछ कर रहे हैं। वरुण धवन , द रॉक के बड़े फैन हैं, जबकि दोनों एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फोलो भी करते हैं। इससे पहले जब ब्रॉन स्ट्रोमैन भारत आए थे तब वरुण और उन्होंने एक साथ समय बिताया था। इसके अलावा शार्लेट फ्लेयर भी जब इंडिया आई थी,तब वरुण ने उन्हें डांस स्टेप सिखाया था।ये भी पढ़ें-WWE Exterme Rules के लिए ब्रॉन स्ट्रोमैन ने किया ब्रे वायट को चैलेंज, शर्त के साथ मैच हुआ बुक