"Roman Reigns के लिए Drew McIntyre सही प्रतिद्वंदी नहीं है"- WWE दिग्गज का चौंकाने वाला बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर आया बयान
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर आया बयान

WWE का अगला बड़ा इवेंट क्लैश एट द कैसल (Clash at the Castle) होगा। इस इवेंट में सबसे बड़ा मुकाबला रोमन रेंस (Roman Reigns) और ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के बीच WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। इस मैच को लेकर दिग्गज विंस रूसो ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। विंस ने कहा कि WWE रोमन रेंस को लेकर बहुत बड़ी गलती इस इवेंट में कर रहा है।

3 सितंबर को Clash at the Castle इवेंट में ड्रू मैकइंटायर अपने करियर का सबसे बड़ा मुकाबला रोमन रेंस के साथ लड़ेंगे। कई फैंस का कहना है कि इस बार रोमन रेंस की बादशाहत खत्म हो सकती है। आपको बता दें SummerSlam 1992 के बाद पहली बार यूके में WWE के किसी बड़े इवेंट का आयोजन किया जा रहा है।

WWE दिग्गज विंस रूसो का ने दी खास प्रतिक्रिया

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए विंस रूसो ने कहा,

मेरे हिसाब से रोमन रेंस के लिए सही प्रतिद्वंदी मैकइंटायर नहीं है। मैं इसकी तुलना अंडरटेकर के स्ट्रीक से करुंगा। मैं आपको बता दूं कि मैकइंटायर का मैं बहुत बड़ा फैन हूं। मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। वो मेरे शो में भी एक बार आए है। WWE में वो हर चीज डिजर्व करते हैं। इसमें आप कुछ नहीं कर सकते हैं क्योंकि बुकिंग ही ऐसी की गई है।
एक समय था जब मैकइंटायर फिर से चैंपियन बनकर अच्छा काम कर सकते थे। मैकइंटायर जब WWE चैंपियनशिप हारे थे, उसके बाद मोमेंटम उनका खो गया। मैकइंटायर ने वो ही किया जो उन्होंने कहा। मेरे हिसाब से उन्हें टाइटल नहीं हारना चाहिए था। इस वजह से ही मुझे लग रहा है कि वो रोमन रेंस के लिए इस समय सही प्रतिद्वंदी नहीं है।

youtube-cover

साल 2020 में ब्रॉक लैसनर को हराकर मैकइंटायर ने WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके बाद वो रैंडी ऑर्टन से हार भी गए लेकिन दोबारा चैंपियन भी बने। मैकइंटायर का WWE चैंपियनशिप रन शानदार रहा था। फैंस ने उनका जमकर समर्थन किया। अब देखना होगा कि वो इस बार रोमन रेंस को हरा पाएंगे या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links