Ronda Rousey: WWE SmackDown विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी (Ronda Rousey) ने इस बार बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने उनकी ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) से हटकर किस तरह बुकिंग की। आपको बता दें लैसनर और रोंडा दोनों MMA बैकग्राउंड से आते हैं। दोनों अब WWE में भी बड़ा नाम बना चुके हैं। खासतौर पर लैसनर का बहुत बड़ा नाम हो गया। UFC में एक छोटे रन के बाद साल 2012 में ब्रॉक लैसनर ने WWE में वापसी की थी। इसके बाद उनक करियर पूरी तरह बदल गया। कई दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही। विंस मैकमैहन ने लगातार उन्हें पुश दिया। लैसनर अभी तक कंपनी में कुछ ऐसे रिकॉर्ड बना चुके हैं जिनका आगे जाकर टूटना बहुत मुश्किल है। मौजूदा WWE SmackDown विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी ने दिया बहुत बड़ा बयानRonda On The Road एपिसोड में मौजूदा WWE SmackDown विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी ने बड़ा बयान देते हुए कहा, विंस मैकमैहन ने कभी मुझे एक इन्विंसिबल मॉन्स्टर के रूप में नहीं देखा। ये काम उन्होंने ब्रॉक लैसनर के साथ किया। ये मेरी हमेशा से एक कमजोर साइड रही। हालांकि इतना खराब भी नहीं है। मुझे ज्यादा दुख नहीं होता है। ये मेरे लिए हमेशा से चैलेंज रहा है। मैं खुद को चैलेंज देती हूं और हमेशा कुछ ना कुछ नया करने की कोशिश करती हूं। मैंने कभी अपनी लिमिट को छुपाने की कोशिश नहीं की। मैं हमेशा बदलाव की कोशिश करती हूं। मुझे लगता है कि एक चैंपियन को ऐसा ही करना चाहिए। WWE का अगला इवेंट Survivor Series WarGames होगा। इस शो में रोंडा अपनी चैंपियनशिप को शॉट्जी के खिलाफ डिफेंड करेंगी। दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला फैंस को देखने को मिलेगा। उम्मीद के मुताबिक रोंडा अपनी चैंपियनशिप को आराम से रिटेन कर लेंगी। हालांकि शॉट्जी उन्हें जबरदस्त टक्कर देंगी। राउजी का चैंपियनशिप रन इस समय शानदार चल रहा हैं। WWE ने उनके लिए आगे भी एक अच्छा प्लान तैयार किया होगा। उम्मीद के मुताबिक राउजी का ये चैंपियनशिप रन और भी लंबा चलेगा। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।