WWE हेडक्वार्टर में इस बार विंस मैकमैहन (Vince McMahon) की मुलाकात सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के साथ हुई। विंस मैकमैहन ने रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 के लिए सैथ रॉलिंस का रोल कंफर्म कर दिया है। रेड ब्रांड में इस हफ्ते एक मजेदार सैगमेंट सैथ रॉलिंस का दिखाया गया था। WWE चेयरमैन ने रॉलिंस के साथ मुलाकात की और मेगा इवेंट के बारे में बात की।WWE WrestleMania 38 में सुपररस्टार सैथ रॉलिंस का होगा बड़ा मैचWrestleMania 38 में अभी तक सैथ रॉलिंस को जगह नहीं मिली थी। रॉलिंस ने WrestleMania में जगह पाने के लिए बहुत कोशिश की लेकिन वो फेल रहे। पिछले हफ्ते एजे स्टाइल्स के खिलाफ मिली हार के बाद वो गुस्से में आए थे। रॉलिंस ने कहा था कि अगर WrestleMania में उन्हें जगह नहीं मिली तो वो इस हफ्ते रेड ब्रांड का एपिसोड नहीं होने देंगे।कुछ दिन पहले खबर सामने आई थी कि विंस मैकमैहन ने सैथ रॉलिंस को उनके ऑफिस में आने का ऑर्डर दिया। इसके बाद फैंस के बीच गहमागहमी बढ़ गई थी। सभी सोच रहे थे कि इस मुलाकात का क्या नतीजा निकलेगा।Raw में इस हफ्ते विंस मैकमैहन और सैथ रॉलिंस की मुलाकात का सैगमेंट दिखाया गया। विंस मैकमैहन ने कहा कि सैथ रॉलिंस के बिना WrestleMania नहीं हो सकती है। विंस मैकमैहन ने कहा कि रॉलिंस का मैच WrestleMania 38 में जरूर होगा। रॉलिंस को WrestleMania में ही पता चलेगा कि उनका प्रतिद्वंदी कौन होगा। ये खबर सुनकर सैथ रॉलिंस खुश हो गए थे और उन्होंने विंस मैकमैहन की टेबल पर शानदार डांस भी किया।WWE@WWE.@WWERollins, YOU 𝒂𝒓𝒆 going to #WrestleMania!!!#WWERaw6:13 AM · Mar 29, 20222499446.@WWERollins, YOU 𝒂𝒓𝒆 going to #WrestleMania!!!#WWERaw https://t.co/mXVdyTmmW5WrestleMania 38 में सैथ रॉलिंस को मैच तो मिल गया लेकिन उनका प्रतिद्वंदी कौन होगा? ये सवाल अब सभी फैंस के दिमाग में गूंज रहा है। ऐसा लग रहा है कि WrestleMania 38 में डायरेक्ट कोडी रोड्स की वापसी होगी और सैथ रॉलिंस के साथ उनका मुकाबला होगा। WWE जरूर इस प्लान के साथ ही अंत में जाएगा। कुछ भी हो लेकिन सैथ रॉलिंस के ऊपर अब सभी की नजरें टिकी होंगी। WrestleMania 38 का आयोजन 2 और 3 अप्रैल को होगा। फैंस को इस शो में बहुत मजा आएगा।