"मुझसे लड़ने से पहले विंस मैकमैहन के छलके थे आंसू"

Ankit
विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

रेसलिंग के दिग्गज रिक फ्लेयर ने स्टीव ऑस्टिन के पोडकास्ट मे काफी सारी बातों का खुलासा किया। हालांकि इस पूरी चर्चा में विंस मैकमैहन का नाम ज्यादा सामने आया। रिक फ्लेयर ने बताया कि कैसे उनका सफर WWE में रहा और किस तरह उन्होंने अपना करियर बनाया।

Ad

ये भी पढ़ें- WWE से जुड़ी 6 अफवाहें जो सच होनी चाहिए और 6 अफवाहें गलत होनी चाहिए

रिक ने ये भी बताया कि अंडरटेकर के खिलाफ मुकाबले के वक्त उन्हें खुद पर ज्यादा भरोसा आया और अच्छा महसूस किया। इसके अलावा रिक फ्लेयर ने बताया कि विंस मैकमैहन के खिलाफ रॉयल रंबल 2002 से पहले क्या हुआ था। रिक ने बताया कि WWE के बॉस विंस मैकमैहन की मैच से पहले आंखें नम हो गई थी।

मेरा और विंस मैकमैहन का मुकाबला रॉयल रंबल 2020 में होने वाला था। वो मुझसे लड़ना चाहते थे। मैं विंस मैकमैहन के पास उस दौरान गया था। मैंने कहा कि मैं तुमसे बात करना चाहता हूं।फिर, विंस के आंसू छलके थे उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ लड़ना उनके लिए बहुत खास पल है।

रॉयल रंबल 2002 में विंस मैकमैहन और रिक फ्लेयर के बीच स्ट्रीट फाइट हुई थी जिसको रिक ने जीत लिया था। विंस मैकमैहन हमेशा से स्टोरीलाइन के चलते रेसलर्स के साथ लड़ते रहते हैं। रिक से पहले विंस की दुश्मनी स्टीव ऑस्टिन के साथ चल रही थी जिसको आज भी याद किया जाता।

विंस मैकमैहन ने काफी सारे सुपरस्टार्स के खिलाफ दुश्मनी की है, जिसमें हल्क होगन, सीएम पंक और रोमन रेंस जैसे सुपरस्टार्स शामिल हैं। रिक फ्लेयर ने शॉन माइकल्स के खिलाफ रेसलमेनिया में अपना रिटायरमेंट मैच लड़ा था। खैर, रिक फ्लेयर के 16 बार के रिकॉर्ड की बराबरी सिर्फ जॉन सीना कर पाए हैं। देखना होगा कि कोई इसको तोड़ पाता है या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications