Vince McMahon द्वारा हाल ही में WWE में किए गए बदलावों से कुछ रेसलर्स हुए नाराज, मौजूदा रिपोर्ट में चौंकाने वाली खबर

Pankaj
WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर अहम जानकारी
WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर अहम जानकारी

Vince McMahon: WWE दिग्गज विंस मैकमैहन (Vince McMahon) की एक बार फिर बैकस्टेज एंट्री हो गई है। वीकली शोज में भी अब वो बुकिंग कर रहे हैं। इस तरह की खबरें कंफर्म भी हो गई है। इस हफ्ते रॉ (Raw) के एपिसोड की बुकिंग उन्होंने की थी। कहा जा रहा है कि इस वजह से कुछ सुपरस्टार्स नाराज भी चल रहे हैं। मौजूदा रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ी खबर सामने आ गई है।

सोमवार को खबर सामने आई थी कि WWE को एंडेवर कंपनी ने खरीद लिया है। ये बात विंस मैकमैहन की तरफ से भी कंफर्म कर दी गई थी। इसके बाद कुछ सुपरस्टार्स टेंशन में आ गए थे। खासतौर पर कंपनी के क्रिएटिव एक्शन को लेकर सभी सोचने लग गए। ये भी तय था कि जल्द ही बदलाव भी देखने को मिलेंगे।

WWE Raw में इस हफ्ते विंस मैकमैहन ने कुछ बदलाव किए थे। ये शो अच्छा नहीं रहा था। रिपोर्ट के अनुसार पूरे शो की बुकिंग विंस ने की थी। Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में बड़ी बात कही है। कहा गया है कि जब मैकमैहन ने Raw में बदलाव करना शुरू किया तो कई WWE टैलेंट निराश हो गए। यहां तक की कुछ फीमेल टैलेंट का गुस्सा भी देखने को मिला।

रिपोर्ट के अनुसार बेली को भी इस शो के लिए शेड्यूल किया गया था। विंंस मैकमैहन ने उन्हें शो से अंतिम समय में हटा दिया। ये बात भी किसी को पसंद नहीं आई थी।

WWE Raw में विंस मैकमैहन ने किए थे बदलाव

अब सोचिए अगर विंस मैकमैहन ऐसा ही करते रहे तो आगे जाकर क्या हाल होगा। कुछ सुपरस्टार्स तो अपने रिलीज की मांग खुद ही करने लगेंगे। WWE के फ्यूचर के लिए ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। Raw का मेन इवेंट इस बार ऐसा था कि सभी सोचने पर मजबूर हो गए थे। फैंस को लग गया था कि इस शो की बुकिंग के पीछे जरूर विंस का हाथ होगा। मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर ने कोडी रोड्स के ऊपर तगड़ा अटैक किया था। ये देखकर सभी हैरान रह गए थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment