विंस मैकमैहन की कुल कमाई और संपत्ति

Enter caption

प्रोफेशनल रैसलिंग को आम जनता के बीच पॉपुलर करने में जिस शख्स का सबसे बड़ा रोल रहा है, उसका नाम है विंसेंट कैनेडी मैकमैहन। इन्हें हम विंस मैकमैहन और मिस्टर मैकमैहन के नाम से जानते हैं। विंस मैकमैहन WWE के चेयरमैन और सीईओ हैं। WWE इस समय या ये कहें कि पिछले कई सालों से दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रैसलिंग कंपनी बनी हुई है।

दुनिया भर के 150 से ज्यादा देशों की कई दर्जन अलग-अलग भाषाओं में WWE के प्रोग्राम्स का लाइव प्रसारण होता है। भारत जैसे देश में ही WWE के शो हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु में लाइव आते हैं। WWE की पहुंच इतनी अधिक है तो जाहिर की बात है कि कंपनी अरबों रूपयों में कमाई करती होगी। चेयरमैन और सीईओ होने के नाते इसका सीधा फायदा विंस मैकमैहन को होना ही है।

विंस प्रो रैसलिंग की सबसे ताकतवर हस्ती हैं। फोर्ब्स के अनुसार, 2019 में मिस्टर मैकमैहन की कुल संपत्ति 3.1 बिलियन डॉलर (2 खरब से ज्यादा) है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में विंस मैकमैहन 691वें नंबर पर आते हैं। सबसे खास बात ये है कि विंस ने अपने दम पर ही इस कंपनी को खड़ा किया और दुनिया की सबसे पसंद की जाने वाली एंटरटेनमेंट कंपनी में से एक बनाया है।

ये भी पढ़ें: WWE के मालिक विंस मैकमैहन की पत्‍नी के बारे में 5 बातें जो आप नहीं जानते होंगे

WWE चेयरमैन और सीईओ होने के नाते विंस मैकमैहन को सालाना सैलरी मिलती है। इसके अलावा उनके कंपनी में शेयर हैं, जिनसे उनकी संपत्ति अधिक है। शेयरों के प्राइस घटने-बढ़ने का फायदा और नुकसान भी होता रहता है। पिछले वित्तिय वर्ष में WWE को करीब 1 बिलियन डॉलर का मुनाफा हुआ। WWE ने 2018 में ही सऊदी अरब के साथ 10 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इस वजह से कंपनी को वहां से मोटी रकम हासिल हो रही है। आने वाले समय में WWE और विंस मैकमैहन की संपत्ति में बढ़ोत्तरी जारी रह सकती है।

73 साल के विंस मैकमैहन तीसरी पीढ़ी के रैसलिंग प्रमोटर हैं। विंस मैकमैहन के पिता और दादा भी प्रो रैसलिंग का ही बिजनेस करते थे। विंस मैकमैहन ने अपने पिता से कंपनी खरीद कर इसे कामयाबी के शिखर तक पहुंचाया। WWE संभालने के अलावा मिस्टर मैकमैहन कमेंटेटर और खुद रैसलर भी रहे हैं। एटिट्यूड एरा में स्टोन कोल्ड और विंस मैकमैहन की फ्यूड ने पूरी दुनिया में WWE को फेमस कर दिया।

उम्रदराज होने के बावजूद विंस मैकमैहन WWE के ज्यादातर शो की स्क्रिप्टिंग और संचालन खुद ही देखते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि विंस मैकमैहन का स्वास्थ्य सही से बना रहे और वो हमें ऐसे ही सालों तक एंटरटेन करते रहें।

youtube-cover

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links