70 साल के दिग्गज को WrestleMania 36 से पहले विंस मैकमैहन ने निकाला?

कोरोना वायरस के कारण रेसलमेनिया 36 के बहुत से प्लान्स में बदलाव किया गया है। कई चीजें बदली गई है और कई चीजें जोड़ी गई है। कई हफ्तों से रॉ और स्मैकडाउन का प्रसारण भी परफॉर्मेंस सेंटर से बिना फैंस के हो रहा है। रेसलमेनिया का आयोजन भी यहीं से होगा। एक बड़ा नाम रॉ के एपिसोड में इस हफ्ते नहीं दिखा। और ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि रेसलमेनिया से पहले होने वाले रॉ के एपिसोड में वो नहीं दिखेगा। जी हां जैरी द किंग लॉलर जो कमेंटेटर हैं, वो यहां दिखाई नहीं दिए।

Ad

ये भी पढ़ें: 7 WWE सुपरस्टार्स जो रेसलमेनिया 36 के बाद चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं

रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर की रिपोर्ट के अनुसार उन्हें ना रखने का कारण ये है कि विंस मैकमैहन को लगता है कि उनकी उम्र अब बहुत हो गई है। दरअसल कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव ज्यादा उम्र के लोगों पर हो रहा है। जैरी लॉलर की उम्र इस समय 70 साल की है। जैरी लॉलर की तबीयर हमेशा खराब भी रहती है। और पहले ही प्रभाव उनके ऊपर देखा गया है। इस वजह से WWE ने ये फैसला लिया है कि उन्हें कमेंट्री में प्रयोग नहीं किया जाएगा। कंपनी सबसे पहले हेल्थ देख रही है। रोमन रेंस ने भी इस वजह से अपना ना रेसमलेनिया 36 से वापस ले लिया है। रोमन ने खुद अपना नाम अपनी हेल्थ की वजह से वापस लिया। हालांकि अभी ये नहीं पता है कि रोमन रेंस की जगह अब कौन लेगा।

कोरोना वायरस के प्रभाव से कई सुपरस्टार्स अब रेसलमेनिया में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। रे मिस्टीरियो और डैना ब्रूक भी बाहर हो गए है। इस बार रेसलमेनिया का आयोजन दो दिन होगा। 4 और 5 अप्रैल को रेसलमेनिया होगी। इसके लिए कई बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications