विंस मैकमैहन द्वारा दिए गए WWE चैंपियनशिप के ऑफर को इस दिग्गज ने ठुकरा दिया था

WWE में पहला इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने वाली सुपरस्टार चायना थी। दो दशक पहले की बात ये हैं। लेकिन सिर्फ दो साल में ही चायना का WWE में करियर खत्म हो गया था। WWE द्वारा उन्हें अच्छे मौके दिए गए थे लेकिन उन्होंने इसे अपने पास नहीं आने दिया।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE द्वारा SmackDown में की गई 3 बड़ी गलतियां जिसने शो का मजा पूरी तरह से किरकिरा किया

पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ा खुलासा

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन चायना को WWE चैंपियनशिप देना चाहते थे। लेकिन इसमें एक शर्त थी कि चायना प्लेबॉय मैगजीन का हिस्सा ना बने। चायना इसके बाद विंस मैकमैहन के खिलाफ चलीं गई थीं। WWE चैंपियनशिप को चायना ने नकार दिया था।

ये बात उनके पूर्व मैनेजर एंटोनी एनजाल्डो ने फैंस के सामने रखी। हाल ही में रेसलिंग आईएनसी को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा,

विंस मैकमैहन ने चायना को WWE चैंपियनशिप बैल्ट का ऑफर दिया था। विंस ने कहा था कि ये एक शर्त में होगा कि प्लेबॉय मैगजीन में वो नहीं जाएंगी। चायना ने WWE चैंपियनशिप को नकारते हुए प्लेबॉय को चुना। विंस ने कहा कि अगर वो प्लेबॉय का रोल करती हैं तो फिर उन्हें बैल्ट नहीं मिलेगी। चायना ने बैल्ट के लिए मना कर दिया। और प्लेबॉय में काम करने के लिए कह दिया।इसके बाद चायना ने वहां अच्छा पैसा कमाया।

साल 2000 में पहली बार प्लेबॉय के लिए मॉडल के रूप में चायना ने काम किया था। साल 2002 में भी किया था और फिर WWE को भी छोड़ दिया था। उनके मैनेजर ने ये भी बताया कि चायना ने इस बुक के लिए कोई भी पैसा नहीं लिया था। इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने के अलावा चायना ने विमेंस टाइटल भी WWE में जीता है। पिछले साल चायना को WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।

विंस मैकमैहन ने चायना का हमेशा सपोर्ट WWE में किया था। लेकिन उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया था। एक बात है कि जितना भी करियर चायना का रहा वो शानदार रहा। WWE में विंस मैकमैहन के खिलाफ कोई नहीं जाता है फिर भी चायना उनके खिलाफ चलीं गई। अगर वो उनके खिलाफ नहीं जाती तो शायद चायना का प्रोफेशनल रेसलिंग में और भी बहुत बड़ा नाम होता। फिलहाल उनके मैनेजर ने उन्हें लेकर बड़ा खुलासा किया है।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown Twitter Reaction: रोमन रेंस को दिग्गज द्वारा चैलेंज किए जाने के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications