WWE को बेचने के बाद Vince McMahon के किरदार को लेकर आया बड़ा अपडेट, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

विंस मैकमैहन के WWE में रोल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है
विंस मैकमैहन के WWE में रोल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है

Vince McMahon: विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) ने कुछ समय पहले WWE को बेचने का फैसला किया था। उनके इस फैसले के बाद TKO Group Holdings WWE की पेरेंट कंपनी बन गई है। विंस ने इस डील में अपने हिस्से के 8.4 मिलियन शेयर्स बेचकर तहलका मचा दिया है। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी भी विंस से आगे बढ़ रही है।

Ad

Wrestling Observer Radio के डेव मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि WWE अब विंस मैकमैहन की कंपनी नहीं रही है, जैसा फैंस कई सालों से इसे बुलाते आ रहे हैं। अब विंस मैकमैहन कंपनी का कोई भी आखिरी फैसला नहीं लेते हैं। उन्होंने कहा,

"नहीं, अब यह विंस मैकमैहन की कंपनी नहीं है। वो इनपुट जरूर देते हैं, लेकिन ये उनकी कंपनी नहीं हैं। वो अब किसी भी चीज़ में आखिरी फैसले नहीं ले रहे हैं।"

youtube-cover
Ad

WWE को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं Vince Mcmahon

हाल में ही विंस ने क्रिएटिव टीम को लेकर कई फैसले लिए थे। उनके इस फैसले की काफी ज्यादा आलोचना हुई थी, जिसके बाद उन्होंने शेयर्स बेचने का फैसला किया था। उनके इस फैसले के बाद स्टॉक की कीमत में गिरावट आई, जिस पर TKO ग्रुप के CEO आरी इमेनुएल ने इसके लिए विंस को ही जिम्मेदार बताया था। इन सब खबरों के बीच इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि वो WWE को छोड़कर जा सकते हैं। Sports Illustrated ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वो कहीं भी नहीं जा रहे हैं

Ad

कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि विंस का कंपनी को छोड़ने का कोई भी इरादा नहीं है। उन्होंने अपने शेयर्स बेचे थे, क्योंकि वो पैसों की रफ्तार को बढ़ाना चाहते थे। अभी तक इसका असली कारण सामने नहीं आया है।

बता दें कि विंस मैकमैहन के जाने के बाद से ट्रिपल एच क्रिएटिव हेड के रूप में नज़र आ रहे हैं। फैंस ने अभी तक उनके काम को भी काफी ज्यादा पसंद किया है। उनके अंडर में कंपनी की रेटिंग्स बेहतर हुई हैं और फैंस को भी अच्छी स्टोरीलाइंस देखने को मिली हैं। अभी सभी की निगाह विंस पर टिकी हुई है। ये देखना दिलचस्प रहेगा कि वो अपने भविष्य को लेकर क्या फैसला करते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications