WWE न्यूज़: पॉल हेमन और एरिक बिशफ को जिम्मेदारियां देने पर विंस मैकमैहन ने किया खुलासा

विंस और उनके दो बड़े साथी
विंस और उनके दो बड़े साथी

हाल ही में डब्लू डब्लू ई(WWE) के मालिक विंस मैकमेहन ने बताया कि किस वजह से उन्होंने पॉल हेमन और एरिक बिशफ को रॉ और स्मैकडाउन लाइव का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया। विंस मैकमेहन ने कहा कि उनकी गैरमौजूदगी में यह दोनों नए डायरेक्टर किसी भी बड़ी स्टोरीलाइन और काबिल रेसलर को अच्छे से संभाल सकते हैं।

Ad

youtube-cover
Ad

आपको बता दें की पॉल हेमन और एरिक बिशफ इसे पहले भी WWE में जनरल मैनेजर की भूमिका में नजर आ चुके हैं। 2003-2004 में पॉल और एरिक ने स्मैकडाउन लाइव और रॉ लाइव टीवी शो के लिए जनरल मैनेजर की भूमिका निभाई थी। पॉल हेमन साल 2002 के दौरान ब्लू ब्रांड के लिए स्टोरीलाइन तैयार करने वाले व्यक्तियों में से एक थे। पॉल हेमन ने ही स्मैकडाउन सिक्स का निर्माण किया था, इस सुझाव से स्मैकडाउन को फायदा हुआ था।

पॉल और एरिक दोनों ने ही WWE में आने से पहले ECW और WCW के लिए काम किया था। एरिक बिशफ की WCW ने WWE के साथ लंबे समय तक प्रतियोगिता की। इसके अलावा पॉल हेमन ने अपने समय मे ECW की कमान संभाली थी।

यह भी पढ़े: WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर की 12 अनदेखी तस्वीरें, देखकर आप भी चौंक जाएंगे

2019 के दूसरे क्वॉटर में विंस मैकमैहन ने कई सारे मुद्दों पर बात की। जिसमें AEW, स्मैकडाउन का फॉक्स पर जाना, और एरिक बिशफ-पॉल हेमन जैसे शामिल है।

पॉल और एरिक को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाने से WWE को आने वाले समय में बहुत फायदा होगा। पॉल और एरिक दोनों ही मेरी गैरमौजूदगी में लंबी स्टोरीलाइन और नए टैलेंट रेसलर को अच्छे से संभाल पाएंगे। क्योंकि मैं कुछ समय से इन दोनों चीजों को सही हैंडल नहीं कर पा रहा हूँ।

जब WWE ने पिछले महीने यह घोषणा कि, की वह पॉल और एरिक को अपने टीवी शो के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बना रही है। तो इस न्यूज़ ने पूरे रेसलिंग जगत और WWE फैंस को चौंका दिया था। खैर, अब दोनों कार्य को संभाल रहे हैं, लेकिन देखना होगा कि आने वाले दिनों में ये दोनों क्या कमाल करते हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications