SmackDown में रोमन रेंस को लेकर हुए मजाकिया सैगमेंट पर विंस मैकमैहन की प्रतिक्रिया सामने आई

Enter caption

स्मैकडाउन में किंग कॉर्बिन की फ्यूड इस समय रोमन रेंस के साथ हो रही है। इस हफ्ते स्मैकडाउन में रोमन रेंस एक्शन में नजर नहीं आए लेकिन वो एक मजाकिया सैगमेंट का हिस्सा थे। किंग कॉर्बिन ने इस बार भी रोमन रेंस का मजाक बनाया। इस बार भी बिग डॉग के नाम पर पूर्व चैंपियन की बेइज्जती की गई। रेंस की एंट्री के वक्त उनके पीछे एक डॉग बना रहता है लेकिन कॉर्बिन ने उसी चीज़ का मजाक बनाया। उन्होंने एक कुत्ते के कपड़े पहले हुए इंसान को रिंग में बुलाया जिसने रोमन रेंस के म्यूजिक पर एंट्री की। जिसको देखकर रिंग में खड़े रॉबर्ट रुड और डॉल्फ हंसने लगे। फैंस को ये बात अच्छी नहीं लगी। सोशल मीडिया पर इस सैगमेंट को लेकर काफी बातें हुई। लेकिन विेसं मैकमैहन इस सैगमेंट से खुश नजर आए।

Ad

ये भी पढ़ें-WWE SmackDown रिजल्ट्स : 15 नवंबर, 2019

सर्वाइवर सीरीज में 5 ऑन 5 ऑन 5 ट्रिपल थ्रेट एलिमिनेशन मैच होगा। इसमें रॉ , स्मैकडाउन और NXT तीनों ब्रांड के सुपरस्टार्स होंगे। रोमन रेंस भी इसका होंगे। इस हफ्ते जिगलर और रूड के साथ कॉर्बिन का एक सैगमेंट था। कॉर्बिन ने रोमन रेंस का जमकर मजाक बनाया।

youtube-cover
Ad

फैंस इस सैगमेंट से खुश नजर नहीं आए। सोशल मीडिया पर फैंस ने इसकी भड़ास निकाली थी। रेसलिंग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन इस सैगमेंट के दौरान बैकस्टेज में काफी जोर से हंसे। और इस सैगमेंट से खुश नजर आए। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कॉर्बिन के काम से विंस मैकमैहन काफी खुश नजर आए।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications