Create

WWE न्यूज़: विंस मैकमैहन ने फेमस सुपरस्टार का पुश रोका था

विंस मैकमैहन 
विंस मैकमैहन 

ये बातें तो सच है कि WWE में एक बड़ा रेसलर बनना काफी मुश्किल होता है। कई रेसलर्स के पास टैलेंट की कमी नहीं होती है लेकिन इसके बावजूद WWE से उन्हें एक बड़ा पुश नहीं मिल पाता है। ऐसे ही एक सुपरस्टार सेड्रिक एलेक्जेंडर हैं जिन्हें कुछ समय पहले एक शानदार पुश मिल रहा था लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है।

अफवाहों के अनुसार इसके पीछे विंस मैकमैहन का हाथ है। एलेक्जेंडर को बैकस्टेज में पॉल हेमन काफी पसंद करते हैं लेकिन मैकमैहन के अनुसार पूर्व 205 लाइव सुपरस्टार को पुश देना सही नहीं है। शायद इस वजह से ही पिछले कुछ समय में एलेक्जेंडर को टीवी पर काफी कम टाइम मिला है।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिनका विलन बनने के बाद करियर बन गया और 2 जिनका बर्बाद हो गया

रॉ में आखिरी बार उन्होंने सितंबर के महीने में जीत दर्ज की थी वो भी पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन एजे स्टाइल्स के खिलाफ। इसके बाद से ही पूर्व क्रूजरवेट चैंपियन ने एंड्राडे और बडी मर्फी जैसे रेसलर्स के खिलाफ अपने मैच हारे हैं।

अब देखना होगा कि आने वाले समय में एलेक्जेंडर को विंस मैकमैहन की ओर से पुश मिलता है या फिर नहीं। वैसे देखा जाए तो कुछ समय के लिए तो WWE के CEO को 30 साल के इस सुपरस्टार को कंपनी में एक बड़ा रेसलर बनने का मौका जरूर देना चाहिए।

Quick Links

Edited by Ankit
Be the first one to comment