"विंस मैकमैहन ने मुझसे कहा था पहले अंग्रेजी सुधारो उसके बाद WWE में पुश मिलेगा"

फाइटफुल सेलेक्ट में सिन रॉस ने WWE सुपरस्टार एंड्राडे का इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू में एंड्राडे ने कई बातों पर बात की और साथ ही ये कहा कि विंस मैकमैहन ने उन्हें अंग्रेजी ठीक करने के लिए कहा था। और इसके बाद ही उन्हें पुश देने की बात कही थी। एंड्राडे ने इस इंटरव्यू में कहा,

Ad

ये भी पढ़ें: 5 नई टीम जो WWE को इस साल बनानी चाहिए

इसमें चौंकाने वाली बात नहीं है कि शार्लेट फ्लेयर ने इस क्षेत्र में बहुत हेल्प की। विंस मैकमैहन ने मुझे अंग्रेजी सुधारने और इस पर काम करने के लिए कहा था। शार्लेट ने भी विंस मैकमैहन से बारे में पूछा था। विंस मैकमैहन ने कहा था कि पहले अंग्रेजी को अच्छी करो उसके बाद पुश दिया जाएगा।

एंड्राडे ने जब से मेन रोस्टर में कदम रखा है तब से अच्छा काम किया है। इस साल की शुरूआत में यूएस चैंपियनशिप डिफेंड करने में लगातार वो सफल रहे थे। सिंगल प्रतिद्वंदी के तौर पर जबरदस्त काम उन्होंने दिखाया है। रे मिस्टीरियो के साथ उनकी फ्यूड काफी हद तक सफल रही है। हम्बर्टो कारिलो के साथ फ्यूड भी अच्छी रही और अच्छे मैच दिए। फैंस उन्हें एक चैंपियन के रूप में काफी पसंद करते हैं। शार्लेट फ्लेयर के साथ एंड्राडे रिलेशन में इस समय है। दोनों ने खुलकर हमेशा अपने प्यार का इजहार किया है।

इससे पहले कई बार इंटरव्यू में एंड्राडे ये बात कह चुके हैं कि शार्लेट फ्लेयर ने मेन रोस्टर में उनकी काफी मदद की है। विंस ने एंड्राडे को अंग्रेजी में काम करने को कहा था तो शार्लेट ने ही उनकी मदद की थी। ये बात खुद एंड्राडे ने जाहिर की है। फिलहाल रॉ में एंड्राडे काफी अच्छा काम कर रहे हैं। यूएस चैंपियनशिप उनके पास ही है। और लगातार वो इसे डिफेंड कर रहे हैं। वहीं शार्लेट फ्लेयर भी NXT चैंपियन हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications