WWE में Roman Reigns वो हासिल कर सकते हैं जो Seth Rollins कभी नहीं कर पाएंगे, दिग्गज ने किया बहुत बड़ा दावा

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Vince Russo: रेसलिंग दिग्गज विंस रूसो (Vince Russo) का मानना है कि वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के विपरीत अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) के पास मेनस्ट्रीम में आने का मौका है।

Ad

WWE में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस टॉप सुपरस्टार्स में से एक हैं। हालांकि रूसो को भरोसा नहीं है कि वो द रॉक, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन या जॉन सीना के समान स्तर पर हैं। पूर्व WWE राइटर ने हाल ही में बताया कि यह तीन दिग्गज पॉप संस्कृति का हिस्सा थे। इस बीच रॉलिंस और रेंस का अभी भी वहां होना बाकी है।

रेंस और रॉलिंस की तुलना ऑस्टिन, रॉक और सीना से करते हुए रूसो ने खुलासा किया कि ट्राइबल चीफ इन दिग्गजों के नक्शेकदम पर चल सकते हैं और इसे समान स्तर पर ला सकते हैं। हालांकि पूर्व राइटर को रॉलिंस के लिए ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

मैं रोमन रेंस को वैसा बनते हुए देख सकता हूं। मैं सैथ रॉलिंस को वैसा बनते नहीं देख सकता, भाई। यह मेरी राय है।

youtube-cover
Ad

आप सभी को पता है कि रॉलिंस और रेंस ने मेन रोस्टर में एक साथ डेब्यू किया था। इनके साथ द शील्ड में डीन एंब्रोज भी थे। रेंस और रॉलिंस दोनों को कंपनी ने तगड़ा पुश दिया। रॉलिंस ने हील के रूप में भी अच्छा काम किया। रोमन को कंपनी ने मुख्य फेस बनाने के लिए बहुत पुश दिया लेकिन सफलता नहीं मिली।

रेंस को सफलता हील टर्न लेने के बाद मिली। अगस्त, 2020 में उन्होंने यह काम किया था। तब से वो चैंपियन भी बने हुए है। कोई भी अभी तक उनका टाइटल रन खत्म नहीं कर पाया है। कई दिग्गजों को वो हरा चुके हैं।

WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस को मिलेगी कड़ी चुनौती

WWE SummerSlam 2023 में रोमन और रॉलिंस का बड़ा मैच होगा। रेंस अपने टाइटल को जे उसो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इन दोनों की राइवलरी अभी तक जबरदस्त रही है। सैथ रॉलिंस भी अपने टाइटल को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। कहा जा रहा है कि बैलर नए चैंपियन बन सकते हैं। वैसे भी कंपनी द्वारा अब जजमेंट डे के सभी सदस्यों को पुश दिया जा रहा है।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications