"Brock Lesnar की वापसी को हाइप करना चाहिए था"- WWE Raw में द बीस्ट की बुकिंग पर भड़का दिग्गज

Pankaj
WWE Raw में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर की जबरदस्त एंट्री
WWE Raw में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर की जबरदस्त एंट्री

Brock Lesnar: पूर्व WWE राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। WWE रॉ (Raw) में इस हफ्ते लैसनर ने धमाकेदार वापसी की। विंस ने कहा कि कंपनी को लैसनर की वापसी को गुप्त नहीं रखना चाहिए था। रूसो ने कहा कि ब्रॉक की वापसी कंपनी को हाइप करनी चाहिए थी।

WWE रिंग में Brock Lesnar की धमाकेदार एंट्री

Raw की 30वीं सालगिरह इस बार मनाई गई। मेन इवेंट में बॉबी लैश्ले और ऑस्टिन थ्योरी के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। ये मुकाबला शानदार रहा था। एक समय लगा था कि लैश्ले मुकाबला जीत जाएंगे लेकिन लैसनर ने वापसी कर ली। ब्रॉक ने आकर लैश्ले के ऊपर एफ-5 लगाया। इसके बाद उन्होंने ऑस्टिन थ्योरी को भी एफ-5 लगाकर बॉबी के ऊपर डाल दिया। रेफरी ने तीन काउंट किया और इस तरह लैश्ले की हार हो गई।

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए विंस रूसो ने बड़ा बयान दिया और कहा,

तीसरे घंटे की बुकिंग मुझे बिल्कुल समझ नहीं आई। लोग ब्रॉक को जानते हैं। आपको उन्हें पहले बता देना चाहिए था कि लैसनर की एंट्री होगी। लोगों को पता होना चाहिए था कि लैसनर आकर शो का अंत करेंगे। आपने ऐसा क्यों नहीं किया? ये बहुत बड़ी गलती कंपनी ने की। ब्रॉक की वापसी को हाइप करना चाहिए था। अगर उनकी वापसी के बारे में बताया होता तो और भी ज्यादा लोग शो देखते। मुझे नहीं पता कि कंपनी ने ऐसा क्यों नहीं किया।

youtube-cover

Crown Jewel 2022 में ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच मुकाबला हुआ था। इस मैच में लैसनर की जीत हुई थी। मैच खत्म होने के बाद ब्रॉक के ऊपर बॉबी ने अटैक किया था। इसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों के बीच WrestleMania 39 में मैच होगा। अब ये बात लगभग पक्की लग रही है। Royal Rumble का आयोजन 28 जनवरी को होगा। यहां होने वाले मेंस रॉयल रंबल मैच में भी ये दोनों धमाल मचा सकते हैं। अब सभी की नजरें मेंस रॉयल रंबल मैच पर टिकी होंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।