WWE दिग्गज ने 29 साल के फेमस Superstar की बुकिंग पर उठाए सवाल, भारतीय रेसलर Jinder Mahal से की तुलना

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ा बयान सामने आया
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ा बयान सामने आया

Vince Russo: WWE सुपरस्टार रेजिनल्ड (Reginald) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व WWE हेड राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने उनकी बुकिंग पर सवाल खड़े किए है। साथ ही साथ उन्होंने उनकी तुलना भारतीय मूल के रेसलर जिंदर महल (Jinder Mahal) से की है।

Ad

साल 2022 में रेजिनल्ड ने WWE सुपरस्टार डैना ब्रुक को डेट करना शुरू किया था। ब्रुक उस समय 24/7 चैंपियन थीं। रेजिनल्ड ने ब्रुक को इस टाइटल को रिटेन करने में कई बार मदद भी की। हालांकि बाद में इनका रिश्ता खत्म हो गया था।

पूर्व WWE हेड राइटर विंस रूसो की खास प्रतिक्रिया

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए विंस रूसो ने रेजिनल्ड को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा,

द न्यू डे का NXT में आना कहीं ना कहीं सही था। उन्होंने अपने एक्ट को पहले स्थापित किया और फिर वहां आए। मैं इस चीज को लेकर बात ही नहीं करूंगा। उनकी कैटेगरी में कोई नहीं आ सकता है। मैं बात करूंगा रेजिनल्ड की, जिन्हें पहले ऊपर उठाया गया और फिर NXT में भेज दिया गया। क्या आप चीज को समझ रहे हैं? इनको ये बिल्कुल समझ नहीं आया कि आगे जाकर उनका क्या होगा। WWE ने पूरी तरह उन्हें डिमोट किया। जिंदर महल जैसा हाल उनका हो गया। हालांकि महल एक बार WWE चैंपियन तो बने थे।

youtube-cover
Ad

वैसे देखा जाए तो रेजिनल्ड ने मेन रोस्टर में अच्छा काम किया। उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले लेकिन अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जरूर उन्होंने जीता। एक बात तो सही है कि कंपनी ने उनका प्रयोग सही से नहीं किया। कुछ सुपरस्टार्स की बुकिंग बहुत ही खराब रही। इसमें भारतीय सुपरस्टार वीर महान और जिंदर महल का नाम भी शामिल है। जिंदर के लिए पिछले कुछ महीनों से WWE के पास कोई प्लान नहीं है। साल 2017 में उन्होंने WWE चैंपियनशिप जीती थी। एक चैंपियन रेसलर के लिए आपके पास प्लान ना होना अच्छी बात नहीं है। कुछ ऐसा ही हाल वीर महान का भी अभी तक रहा। NXT में इस समय वो काम कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications