"Brock Lesnar को स्ट्रेचर से रिंग से बाहर ले जाना चाहिए था"- WWE दिग्गज ने द बीस्ट की मौजूदा राइवलरी पर दिया चौंकाने वाला बयान

Pankaj
WWE दिग्गज की खास प्रतिक्रिया सामने आई
WWE दिग्गज की खास प्रतिक्रिया सामने आई

Vince Russo: पूर्व WWE हेड राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने ओमोस (Omos) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की राइवलरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि कैसे लैसनर को स्ट्रेचर के जरिए रिंग से बाहर ले चाहिए था। एक अलग तरह का आइडिया उन्होंने इस बार दिया।

कुछ हफ्ते पहले MVP के VIP लाउंज में गेस्ट बनकर ब्रॉक लैसनर आए थे। इस दौरान लैसनर ने WrestleMania 39 में ओमोस के खिलाफ मैच के लिए हां कहा था। इसके बाद उन्होंने MVP को एफ-5 लगाया था। इसके बाद इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में ओमोस और लैसनर का आमना-सामना हुआ था। रूसो का कहना है कि ये चीज MVP के VIP लाउंज में होनी चाहिए थी।

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए विंस रूसो ने कहा,

ब्रॉक लैसनर ने MVP को एफ-5 दिया था। यहां पर गिमिक के हिसाब से काम होना चाहिए था। ओमोस ने आकर इस चीज का बदला लेना चाहिए था। वो आकर लैसनर को सोफे पर बुरी तरह पटक देते। यहां से स्ट्रेचर के जरिए लैसनर को रिंग से बाहर ले जाना चाहिए था। मुझे ये चीज समझ नहीं आई। हमने ये ही बात ऑस्टिन थ्योरी और जॉन सीना को लेकर भी कही थी। आप इन चीजों के जरिए हीट पैदा कर सकते थे। तब इस राइवलरी में मजा भी आता।

youtube-cover

WWE WrestleMania 39 में ब्रॉक लैसनर को मिलेगी कड़ी चुनौती

WWE Raw में इस हफ्ते लैसनर और ओमोस का आमना-सामना हुआ। ओमोस की हाइट देखकर लैसनर बहुत ही मजाकिया अंदाज में नज़र आए। दोनों ने हाथ भी मिलाया। ओमोस ने ब्रॉक का हाथ नहीं छोड़ा। ब्रॉक ने इसके बाद उनके पांव पर मारी और फिर सुपलेक्स लगाने की कोशिश की। हालांकि वो इसमें नाकाम रहे। ओमोस ने इसके बाद लैसनर को रिंग से बाहर फेंक दिया था। ये देखकर सभी चौंक गए थे। खुद लैसनर भी हैरानी में पड़ गए थे। अब इनके बीच मेनिया में होने वाले मैच में बहुत मजा आएगा। एक बात तो पक्की है कि ओमोस द्वारा ब्रॉक को तगड़ी चुनौती मिलेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment