WWE दिग्गज ने Seth Rollins को आड़े हाथ लेते हुए फीमेल रेसलर के कपड़ों का बनाया मजाक, जोकर बताते हुए कसा तंज

Pankaj
WWE दिग्गज की खास प्रतिक्रिया सामने आई
WWE दिग्गज की खास प्रतिक्रिया सामने आई

Vince Russo: पूर्व WWE हेड राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने इस बार ओस्का (Asuka) की ड्रेसिंग सेंस पर कमेंट किया है। रूसो इस बार ओस्का के ऊपर हंसते हुए दिखाई दिए। उन्होंने सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) को भी इस पर आड़े हाथ लिया।

Ad

Raw में इस हफ्ते बियांका ब्लेयर और चेल्सी ग्रीन के बीच मैच हुआ था। बियांका ने जीत हासिल की। मैच खत्म होने के बाद ग्रीन और कार्मेला ने बियांका पर अटैक किया। ओस्का ने रिंग में आकर उन्हें बचाया। इस दौरान उनका आउटफिट कुछ अलग ही थी। ओस्का ने इसके बाद चैंपियनशिप भी उठाई। बाद में वो चैंपियनशिप छोड़कर चली भी गईं।

Legion of RAW पॉडकास्ट में विंस रूसो ने पूरे शो को लेकर अपनी बात रखी। ओस्का के आउटफिट को लेकर उन्होंने कहा,

ओके, हमे इसे मिस नहीं कर सकते हैं, राइट? ओस्का किस एपिसोड में सैथ रॉलिंस बनीं? ऐसा कब हुआ? ओस्का कब जोकर बनीं? ये क्या है?

youtube-cover
Ad

WrestleMania 39 में बियांका ब्लेयर और ओस्का के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। पिछले महीने इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया था। ऐसा लग रहा है कि कंपनी द्वारा अब ओस्का को तगड़ा पुश दिया जाएगा। मेनिया में इस बार वो चैंपियन बन सकती हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बियांका की बादशाहत इस बार खत्म हो जाएगी। बहुत लंबे समय से ओस्का को कंपनी द्वारा तगड़ा पुश भी नहीं दिया गया है। इस समय उनके गिमिक में भी बदलाव देखने को मिला है।

Ad

WWE में सैथ रॉलिंस का आउटफिट सबसे अलग

आप सभी को पता है कि सैथ रॉलिंस अपने पहनावे को लेकर बहुत चर्चा में रहते हैं। हर एपिसोड में वो कुछ ऐसा पहनकर आते हैं जो वायरल हो जाता है। हाल ही में द मिज़ के शो में वो खास जूता पहनकर आए थे। ये जूते बहुत महंगे थे। पिंक कलर के ये जूते इसके बाद बहुत फेमस हो गए थे। अब ऐसा लग रहा है कि ओस्का भी उनकी राह में चल रही हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications