WWE Money in the Bank में Roman Reigns की मदद करने के लिए ये फेमस Superstar करेगा एंट्री, दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का मुकाबला द उसोज़ के साथ होगा। WWE दिग्गज विंस रूसो (Vince Russo) ने अब बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) को आकर रेंस की मदद करनी चाहिए।

पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में बहुत बवाल देखने को मिला। रोमन रेंस का सैगमेंट मेन इवेंट में धमाकेदार रहा। जे उसो ने फैसला सुनाया कि वो रोमन के साथ देंगे या जिमी का। कई बार तो ऐसा लगा कि अंत में वो रेंस के पास ही आएंगे। जे उसो ने अचानक से रेंस को सुपरकिक मारकर अंत में बवाल मचा दिया। जिमी और जे ने फिर सोलो सिकोआ को भी धराशाई किया। रेंस ने कमबैक किया लेकिन दोनों ने उन्हें भी सुपरकिक मार दी। कंपनी ने इसके बाद मैच का ऑफिशियल ऐलान भी कर दिया।

WrestleMania 39 के बाद से WWE टीवी पर मैकइंटायर नज़र नहीं आए। अपने नए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर वो खुश नहीं है। अब उम्मीद की जा रही है कि वो किसी बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा बनेंगे। विंस रूसो से इस बार पूछा गया कि कंपनी ने मैकइंटायर को कैसे बुक करना चाहिए। उन्होंने कहा,

द उसोज़ के खिलाफ लड़ने में रोमन रेंस का साथ ड्रू मैकइंटायर ने आकर देना चाहिए। मैं चाहता हूं कि दोनों की दोस्ती होनी चाहिए। अब कहानी कुछ अलग हो गई है। रोमन ने अभी तक पैसे कमाने में बहुत लोगों की मदद की। उनकी वजह से कुछ सुपरस्टार्स ने अच्छा नाम बनाया। ये काम मैकइंटायर के साथ भी हो सकता है।

youtube-cover

WWE Money in the Bank में Roman Reigns का होगा बड़ा मैच

Money in the Bank का आयोजन लंदन में होगा। कहा जा रहा है कि इस शो में मैकइंटायर की वापसी हो सकती है। ऐसा हुआ तो फिर ये फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होगा। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या वो रोमन रेंस के मैच में एंट्री करेंगे या फिर किसी अन्य मैच में।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment