"Elimination Chamber 2023 में Roman Reigns हार गए तो उनके टाइटल रन पर धब्बा लग जाएगा"- WWE दिग्गज ने किया बड़ा दावा

Pankaj
WWE Elimination Chamber 2023 में होगा तगड़ा मुकाबला
WWE Elimination Chamber 2023 में होगा तगड़ा मुकाबला

Roman Reigns: WWE Elimination Chamber 2023 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के बीच मुकाबला होगा। ब्लू ब्रांड के एपिसोड के बाद इस मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया। खैर पूर्व WWE हेड राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने अब इस मुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है। रूसो ने कहा कि अगर रेंस अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सैमी के खिलाफ हारेंगे तो फिर उनके ऊपर बहुत बड़ा धब्बा लग जाएगा।

Ad

Sportskeeda Wrestling पर विंस रूसो ने सैमी ज़ेन और रोमन रेंस के बीच मुकाबले को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि किसे ये मुकाबला जीतना चाहिए। विंस ने कहा,

सैमी ज़ेन अगर रोमन रेंस को हरा देंगे तो ये बहुत ही महान मोमेंट होगा। रोमन रेंस के ऊपर बहुत बड़ा धब्बा लग जाएगा। उनका ये टाइटल रन बेकार चला जाएगा। सैमी अगर जीत हासिल करेंगे तो फिर हार्डकोर फैंस खुश होंगे। कैजुअल फैंस को इस बात पर भरोसा नहीं होगा। कैजुअल फैंस ये ही कहेंगे कि रियल फाइट में रोमन को सैमी कभी नहीं हरा पाएंगे।

youtube-cover
Ad

विंस रूसो की बातों से लग गया है कि वो Elimination Chamber 2023 में सैमी ज़ेन की जीत चाहते हैं। हालांकि ऐसा होने की उम्मीद बहुत कम नज़र आ रही है। बिजनेस के लिहाज से कंपनी ये कदम नहीं उठाएगी। बिजनेस के मामले में रोमन रेंस की बराबरी सैमी नहीं कर पाएंगे। फैंस द्वारा इस समय ज़ेन को बहुत चीयर किया जा रहा है लेकिन कंपनी को आगे का रास्ता भी देखना होगा।

WWE SmackDown में Roman Reigns के ऊपर हुआ हमला

Royal Rumble 2023 में सैमी ज़ेन ने रोमन रेंस को धोखा दिया था। वो अपने दोस्त केविन ओवेंस को मार खाते हुए नहीं देख पाए। हालांकि जे उसो उनके साथ रहे। वो बैकस्टेज चले गए थे। तब से लगातार ये कहा जा रहा था कि Elimination Chamber में रोमन और सैमी के बीच मुकाबला होगा। इस हफ्ते WWE SmackDown में रोमन के ऊपर ज़ेन ने अटैक किया। रेंस को उन्होंने जबरदस्त स्पीयर भी दिया। उन्होंने रोमन रेंस को टाइटल मैच के लिए चुनौती दी। ट्राइबल चीफ ने भी इस चुनौती को स्वीकार कर लिया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications