"WWE को अब वापसी नहीं करानी चाहिए"- WrestleMania 39 में Seth Rollins से हारने वाले Superstar को लेकर दिग्गज का बयान

Pankaj
WWE दिग्गज की खास प्रतिक्रिया सामने आई
WWE दिग्गज की खास प्रतिक्रिया सामने आई

Logan Paul: WWE WrestleMania 39 में लोगन पॉल (Logan Paul) का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद ही किया था। अब शायद वो WWE में नज़र नहीं आएंगे। कुछ ऐसा ही दिग्गज विंस रूसो (Vince Russo) का भी कहना है। रूसो ने कहा कि अब उन्हें वापसी नहीं करनी चाहिए।

Ad

WrestleMania 39 में लोगन पॉल ने सैथ रॉलिंस के साथ जबरदस्त मैच लड़ा। पॉल ने कंपनी में अभी तक ज्यादा मैच नहीं लड़े हैं। मेनिया में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीता। हालांकि वो मुकाबला नहीं जीत पाए।

पॉल ने पिछले साल Crown Jewel में भी रोमन रेंस के साथ अच्छा मैच लड़ा था। रेंस के खिलाफ उन्हें हार का सामना जरूर करना पड़ा था। बैकस्टेज ट्रिपल एच ने खुद उनके प्रदर्शन की तारीफ की थी। हाल ही में खबर सामने आई थी कि SummerSlam में इस साल लोगन पॉल और जॉन सीना के मैच का प्लान बनाया जा रहा है। Sportskeeda Wrestling पर विंस ने कहा,

मेरे हिसाब से लोगन पॉल ने बहुत मैच लड़ लिए है। अब उन्हें वापसी नहीं करनी चाहिए। अब सिर्फ एक मैच के लिए कंपनी को उनकी जरूरत भी नहीं है। फैंस कितनी बार एक ही चीज देखना चाहेंगे। अगर आप उन्हें रेगुलर रखते हैं तो ठीक है। अगर सिर्फ एक मैच के लिए वापसी होती है तो फिर मजा नहीं आएगा। फैंस अब इस चीज़ को पसंद नहीं करेंगे।

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania 39 में लोगन पॉल का लाजवाब प्रदर्शन

वैसे अभी तक जैसा प्रदर्शन लोगन पॉल ने किया है वो काबिलेतारीफ है। WWE द्वारा उन्हें फिर से साइन किया जा सकता है। सैथ रॉलिंस के खिलाफ मेनिया में मैच के बाद पॉल की तारीफ सोशल मीडिया में भी हुई थी। कुछ हफ्ते पहले एक इंटरव्यू में लोगन पॉल ने कहा था कि वो अब शायद रिंग में नहीं आएंगे। खैर WWE में कुछ भी हो सकता है।

SummerSlam में लोगन पॉल और जॉन सीना के बीच मैच का आइडिया कुछ खराब नहीं है। इस मुकाबले से पॉल को आगे जाकर फायदा हो सकता है। अब देखना होगा कि कंपनी का अंतिम प्लान क्या होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications