Roman Reigns और Seth Rollins की स्टोरीलाइन खत्म होने से गुस्सा हुआ दिग्गज, WWE द्वारा की गई बुकिंग को बताया खराब

WWE Royal Rumble 2022 में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच हुआ था मैच
WWE Royal Rumble 2022 में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच हुआ था मैच

WWE Royal Rumble 2022 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ था। इस मैच का अंत काफी विवादास्पद रहा था। मैच काफी शानदार था लेकिन अंत अच्छा नहीं हुआ। DQ के जरिए सैथ रॉलिंस ने जीत हासिल की। रोमन रेंस ने रॉलिंस के ऊपर खतरनाक अटैक किया था।

Ad

सभी ने सोचा था कि रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की स्टोरीलाइन आगे भी जारी रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। Elimination Chamber 2022 का आयोजन 19 फरवरी को होगा। सैथ रॉलिंस अब यहां होने वाले WWE चैंपियनशिप मैच का हिस्सा रहेंगे। WWE दिग्गज विंस रूसो इस बात से बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए। रूसो ने अब बड़े आरोप लगा दिए है। सैथ रॉलिंस को WWE टाइटल के लिए बुक करने को लेकर विंस रूसो हैरान हो गए है।

WWE दिग्गज विंस रूसो ने दिया बहुत बड़ा बयान

Sportskeeda Wrestling's Legion of RAW में बात करते हुए विंस रूसो ने कहा,

WWE ने एक बार फिर गलत काम किया। सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के मैच का अंत सभी ने देखा था। रॉलिंस का इस बार सैगमेंट हुआ और उन्होंने कह दिया कि वो Elimination Chamber 2022 में होने वाले WWE चैंपियनशिप मैच का हिस्सा रहेंगे। सभी लोग एक और मैच का इंतजार रोमन रेंस के साथ रॉलिंस का कर रहे थे। अब WWE ने कुछ अलग ही बुकिंग कर दी है। ये चीज़ मुझे बिल्कुल भी समझ नहीं आई।

youtube-cover

वैसे दिग्गज विंस रूसो ने कुछ हद तक सही बात कही है। ज्यादातर लोगों को समझ नहीं आया कि WWE ने इस तरह की बुकिंग क्यों की। WWE Elimination Chamber 2022 का आयोजन इस बार सऊदी अरब में होगा। WWE चैंपियनशिप मैच का ऐलान कर दिया गया है। बॉबी लैश्ले अपनी WWE चैंपियनशिप को पांच अन्य सुपरस्टार्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मैच में ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस भी शामिल रहेंगे। काफी तगड़ा मुकाबला ये फैंस को देखने को मिलेगा। अब देखना होगा कि WWE द्वारा इस मैच का बिल्डअप किस अंदाज में किया जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications