WWE Survivor Series 2022 का हिस्सा होंगे Brock Lesnar, Roman Reigns के फैक्शन के खिलाफ WarGames मैच में मचाएंगे तबाही?

Pankaj
WWE दिग्गज ने ब्रॉक लैसनर को लेकर दिया बड़ा बयान
WWE दिग्गज ने ब्रॉक लैसनर को लेकर दिया बड़ा बयान

Vince Russo: WWE SummerSlam 2022 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के बीच धमाकेदार मैच हुआ था। एक साल तक दोनों सुपरस्टार्स के बीच राइवलरी रही थी। दोनों के बीच कई मुकाबले हुए और हर बार लैसनर को हार का सामना करना पड़ा था। लैसनर का काम अब रेंस और द ब्लडलाइन (The Bloodline) के साथ लगभग खत्म हो गया। पूर्व WWE राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने अब एक बड़ा बयान दिया है। विंस का कहना है कि लैसनर को अब रेंस के फैक्शन के साथ वॉरगेम्स मैच में शामिल होना चाहिए।

WWE Survivor Series 2022 को लेकर विंस रूसो की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

Writing with Russo के हालिया एपिसोड में विंस रूसो ने अपनी बात रखी। विंस ने कहा,

मैं आपको बता सकता हूं कि Survivor Series 2022 में कौन सी टीमें होनी चाहिए। बॉबी लैश्ले, ड्रू मैकइंटायर, ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग। इसमें आप मैट रिडल को भी रख सकते हो। इनका मुकाबला The Bloodline के साथ होना चाहिए।

विंस ने चौंकाने वाले नाम लिए। ये सुपरस्टार्स आपस में एक-दूसरे को हरा चुके हैं। गोल्डबर्ग और लैसनर को मैकइंटायर हरा चुके हैं। रिडल भी कई बार गोल्डबर्ग और लैसनर को लेकर कड़े बयान दे चुके हैं। गोल्डबर्ग और लैसनर की बीच भी ऐतिहासिक राइवलरी रही थी।

youtube-cover

Crown Jewel 2022 का आयोजन 5 नवंबर को सऊदी अरब में होगा। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर ने अचानक वापसी कर बॉबी लैश्ले के ऊपर अटैक किया था। लैसनर की वजह से लैश्ले अपनी यूएस चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ हार गए थे। अब उम्मीद जताई जा रही है कि लैश्ले और लैसनर का मुकाबला Crown Jewel 2022 में होगा।

Survivor Series 2022 का हिस्सा शायद लैसनर नहीं रहेंगे। Survivor Series के लिए भी WWE को जल्द से जल्द मुकाबले बिल्ड करने होंगे। इवेंट में होने वाले वॉरगेम्स मैचों में फैंस को बहुत मजा आएगा। ट्रिपल एच ने बहुत बड़ा बदलाव इस बार किया है। अब देखना होगा कि इन मैचों में कौन-कौन से सुपरस्टार्स हिस्सा लेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links