WrestleMania 39 से पहले WWE ने फेमस Superstar के साथ किया था मजाक, दिया जन्मदिन का जबरदस्त तोहफा

Ujjaval
लोगन की WWE WrestleMania 39 की एक खास क्लिप सामने आई
लोगन की WWE WrestleMania 39 की एक खास क्लिप सामने आई

Logan Paul: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 39) में कई सारी बेहतरीन एंट्रेंस देखने को मिली। हालांकि, लोगन पॉल (Logan Paul) का एंट्री का अंदाज सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा। उन्होंने आसमान से ज़िपलाइन द्वारा एंट्री की थी। WWE ने बैकस्टेज की एक वीडियो पोस्ट की। इसमें लोगन एंट्रेंस का अभ्यास करते हुए नज़र आए और एक मजेदार चीज़ देखने को मिली।

WWE ने अपने यूट्यूब चैनल पर WrestleMania के बैकस्टेज सीन्स की वीडियो डाली। इसमें कई सुपरस्टार्स नज़र आए। वीडियो में एक समय लोगन पॉल अपनी एंट्रेंस का अभ्यास करते हुए दिखाई दिए। इस वीडियो में दिखाया गया कि लोगन ज़िपलाइन से अपनी एंट्री के लिए तैयार थे और उन्होंने टीम को इसे ऊपर लेने के लिए कहा।

टीम ने ऐसा नहीं किया और उन्होंने फिर इस चीज़ की रिक्वेस्ट की। सभी इस मजाक पर हंसने लगे और बाद में उन्होंने टॉप से एरीना में एंट्रेंस का अभ्यास किया। इसी बीच पॉल ने बताया कि पिछले साल उन्होंने इसी तरह की एंट्रेंस की मांग की थी लेकिन WWE ने इंकार कर दिया था। हालांकि, इस बार उन्होंने कंपनी को मना लिया और अपने जन्मदिन के गिफ्ट (तोहफे) के रूप में इस तरह की एंट्रेंस की परमिशन मांगी।

आप नीचे बिहाइंड द सीन्स की वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover

WWE WrestleMania 39 में Logan Paul को करना पड़ा हार का सामना

WrestleMania 39 में लोगन पॉल का सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच देखने को मिला। इस मैच में दोनों ने जबरदस्त मूव्स का इस्तेमाल किया और बीच में KSI की भी सरप्राइज अपीयरेंस देखने को मिली। वो प्राइम के मैस्कॉट बनकर आए थे। मैच में उन्होंने लोगन को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन गलती से सोशल मीडिया स्टार ने KSI पर ही स्प्लैश लगा दिया।

अंत में सैथ रॉलिंस ने स्टॉम्प देकर लोगन पॉल को धराशाई किया और फिर पिन करते हुए जीत हासिल कर ली। बाद में KSI और लोगन पॉल की बैकस्टेज की फोटो सामने आई। KSI एक स्ट्रेचर पर लेटे हुए थे और वो काफी दर्द में नज़र आ रहे थे। साथ ही लोगन पॉल इस चीज़ को लेकर थोड़े गुस्से में दिख रहे थे। देखना होगा कि KSI, सैथ से इस हालत का बदला लेते हैं या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।