'हमसे नहीं हो पाएगा'- भारतीय स्नैक्स और मिठाई खाने के बाद क्या था WWE Superstar Drew Mcintyre का रिएक्शन? देखें जबरदस्त वीडियो

WWE
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को कैसा लगा भारतीय स्नैक्स और मिठाई? (Photo: WWE Now India)

Drew Mcintrye: WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) कुछ समय पहले इंडिया टूर पर आए थे और उन्होंने इस दौरान काफी कुछ किया। पूर्व WWE चैंपियन को सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर्स खासकर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की तारीफ करते हुए देखा गया था।

इस बीच ड्रू मैकइंटायर ने WWE Now India की गेलिन मेंडोंसा को इंटरव्यू दिया, जिसमें वो चख ले (Chakh Le) के नए सीजन का हिस्सा बने। यहां पर स्कॉटिश वॉरियर ने भारत के फेमस स्नैक्स और मिठाई को चखते हुए अपना वर्डिक्ट दिया। इससे पहले रोमन रेंस, एजे स्टाइल्स जैसे सुपरस्टार्स भी इस सैगमेंट का हिस्सा बन चुके हैं।

पूर्व WWE चैंपियन को इन्हें टेस्ट करना था और अगर उन्हें पसंद आया तो एक नंबर, अगर स्पाइसी है तो 'हाय-हाय मिर्ची', अगर उनसे हैंडल नहीं हो पाए तो 'हमसे नहीं हो पाएगा' बोलना था। यहां पर 120 किलो के मैकइंटायर ने भारतीय स्नैक्स में ढोकला, वड़ा-पाव, पोहा और इडली को टेस्ट किया। साथ ही स्नैक्स में उन्होंने जलेबी और गुलाब जामुन को चखा।

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर का भारतीय स्नैक्स खाने के बाद आखिर क्या रिएक्शन था?

पोहा: एक नंबर, मैंने इसे पहले भी यूके और अमेरिका में जिंदर महल के साथ खाया है। इसमें थोड़ी मिर्चे हैं, लेकिन ज्यादा नहीं। इसका टेस्ट काफी ज्यादा अच्छा है।

जलेबी: एक नंबर, मैं सारी खा जाऊंगा। इसका टेस्ट मैक्सिकन चुरो के जैसा है। यह काफी ज्यादा बेहतर है।

ढोकला: हमसे नहीं हो पाएगा। मैं क्लेमोर किक देने से पहले इसे लेना चाहूंगा।

इडली: एक नंबर, यह काफी अच्छा है। इसका टेस्ट काफी अलग है और मुझे पसंद आया।

वड़ा-पाव: एक नंबर, यह स्पाइसी है, लेकिन मुझे इतना स्पाइसी पसंद है।

गुलाब-जामुन: एक नंबर (A++), मुझे यह सबसे ज्यादा पसंद आया।

एक तरफ ड्रू मैकइंटायर को गुलाब-जामुन सबसे ज्यादा पसंद आया और उन्होंने इसे A++ रेटिंग दी दूसरी तरफ ढोकला को लेकर मैकइंटायर ने कहा कि यह उनसे नहीं हो पाएगा। सबसे ज्यादा खास बात कि उन्हें किसी भी डिश को खाने के बाद 'हाय-हाय' मिर्ची नहीं कहा और उन्हें कुछ भी बहुत ज्यादा स्पाइसी नहीं लगा।

आप इस मजेदार वीडियो सैगमेंट को यहां देख सकते हैं:

youtube-cover

ड्रू मैकइंटायर की बात की जाए तो अभी वो किसी खास स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं हैं। कुछ समय पहले उन्हें शेमस के साथ टीम बनाकर द उसोज़ के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए लड़ना था। हालांकि चोटिल होने के कारण वो इस मैच से बाहर हो गए। अब देखना होगा कि आगे जाकर WWE ने 3 MB के पूर्व मेंबर के लिए क्या प्लान बनाया हुआ है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now