WWE Raw में ऑफ एयर के बाद क्या हुआ?

Enter caption

डब्लू डब्लू ई (WWE) स्मैकडाउन लाइव विमेंस चैंपियन बेली ने रेसलिंग वर्ल्ड को आज चौंका दिया। बेली ने साशा बैंक्स के साथ हाथ मिलाकर हील टर्न ले लिया। रॉ के मेन इवेंट में उन्होंने बैकी लिंच को बुरी तरह पीटा।

साशा बैंक्स और बेली काफी लंबे समय से अच्छे दोस्त रहे हैं। इन दोनों ने इतिहास भी कायम किया है। पहला विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप इन दोनों ने ही जीता था। एलिमिनेशन चैंबर में ये कारनामा इन दोनों ने किया था। रेसलमेनिया में लेकिन ये दोनों टैग टीम चैंपियनशिप बेल्ट हार गए थे। और तब से टीवी से गायब हो गई। कई अफवाहें और खबरें उनको लगातार आ रही थी।

ये भी पढ़े: WWE में बिग कैस और एंजो की वापसी को लेकर बहुत बड़ी जानकारी सामने आई

समरस्लैम के बाद हुई पहली मंडे नाइट रॉ में साशा बैंक्स ने वापसी कर सभी को चौंका दिया। साशा बैंक्स ने वापसी करते हुए पहले नटालिया पर अटैक किया और फिर बैकी लिंच पर। इस हफ्ते रॉ के मेन इवेंट में बैकी लिंच और बेली का मुकाबला एलेक्सा ब्लिस और निकी के साथ हुआ। बैकी लिंच ये मैच जीतने ही वाली थी कि साशा ने उऩके ऊपर अटैक कर दिया। इसके बाद बेली ने भी चेयर से उन्हें बुरी तरह पीट दिया। इसके बाद दोनों एक दूसरे से गले मिले। इसके बाद शो का अंत हुआ। WWE ने शो के बाद का फुटेज रिलीज किया। बेली और बैंक्स लगातार गले मिलते हुए रिंग से बाहर जा रही हैं। और मजाक उड़ा रही हैं। फैंस भी काफी बू उन्हें कर रहे हैं। वहीं बैकी लिंच रिंगकॉर्नर पर पड़ी हुई हैैं। रैंप पर जाने के बाद भी बेली और साशा ने एक दूसरे को गले लगाया।

youtube-cover

आगे आने वाले हफ्तों में अब काफी मजा आने वाला है। बेली का मुकाबला क्लैश ऑफ चैंपियंस में शार्लेट फ्लेयर के साथ होगा। और साशा बैंक्स का मुकाबला बैकी लिंच के साथ होगा।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं