Raw में ऑफ एयर होने के बाद क्या हुआ?

Enter caption

इस हफ्ते की रॉ काफी शानदार रही। मेन इवेंट में इस बार फीन्ड ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को अपना शिकार बनाया। और इसके साथ रॉ खत्म हुआ था। रॉ ऑफ एयर के बाद भी धमाका देखने को मिला। इस बार सैथ रॉलिंस ने फीन्ड को अपने फिनिशिंग मूव कर्ब स्टॉम्प का स्वाद चखाया। पहली बार में फीन्ड तुरंत उठ गए लेेकिन इसके बाद तीन और मूव रॉलिंस ने लगाए। तब जाकर फीन्ड बैठ गए। इसके बाद अचानक लाइट बंद हुई और फीन्ड गायब हो गए। रॉलिंस जाते समय बैकी लिंच से मिले। बैकी लिंच उसी वक्त मैच के लिए एंट्री कर रही थीं।

Ad

यह भी पढ़े: ब्रे वायट के कैरेक्टर में बदलाव को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई

क्लैश ऑफ चैंपियंस में ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ सैथ रॉलिंस ने यूनिवर्सल टाइटल डिफेंड किया था। मेन इवेंट में ये मैच हुआ था। लेकिन सैथ ऱॉलिंस के ऊपर रैंप पर फीन्ड ने अटैक कर दिया था। इसके बाद से लेकर लगातार फीन्ड ने सैथ रॉलिंस को डराया है। अभी हाल ही में इन दोनों के बीच लाइव इवेंट में दो बार मैच भी हो चुका है। इस हफ्ते रॉ के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और स्ट्रोमैन का मुकाबला हुआ। मैच के अंत में सैथ रॉलिंस को पॉवरस्लैम स्ट्रोमैन ने दे दिया। लेकिन इसके बाद फीन्ड ने एंट्री की और ब्रॉन स्ट्रोमैन पर अटैक कर दिया।

Ad

जब शो ऑफ एयर गया तो चीजें फीन्ड के लिए सही नहीं रही। सैथ रॉलिंस के ऊपर फीन्ड अटैक करने वाले थे लेकिन इस बार रॉलिंस ने मौका नहीं दिया। सैथ रॉलिंस ने चार बार लगातार अपना फिनिशिंग मूव उनके ऊपर लगा दिया। फीन्ड इसके बाद गायब हो गए। सैथ ऱॉलिंस भी चले गए। इसके बाद बैकी लिंच की एंट्री हुई। बैकी ने शार्लेट के साथ मिलकर साशा बैंक्स और बेली को हराया।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications