ब्रॉक लैसनर ने WWE में बहुत नाम कमाया और कई रिकॉर्ड अपने नाम किएWWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को रिंग में सबसे खतरनाक सुपरस्टार माना जाता है। रिंग में सभी की हालत लैसनर खराब कर देते हैं। साल 2002 में लैसनर ने WWE में डेब्यू किया था और इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कई चैंपियनशिप लैसनर ने WWE में हासिल की और उनकी बादशाहत हमेशा जारी रही। लैसनर जब रिंग में आते हैं तो फैंस की एनर्जी दोगुनी हो जाती है।WWE में ब्रॉक लैसनर ने कई दिग्गजों को हरायाWWE में ब्रॉक लैसनर ने अभी तक 411 मैच लड़े हैं। 298 मैचों में ब्रॉक लैसनर को जीत मिली और 105 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आठ मैच ड्रा भी रहे। ये फिगर देख के पता चलता है कि लैसनर का रोल कितना खतरनाक WWE में रहा।the greatest thing in history has to be Paul Heyman's & Brock Lesnar's faces when they realize they beat the streak pic.twitter.com/aCg9weVMDS— Matt Binder (@MattBinder) April 7, 2014प्रो रेसलिंग करियर में ऑफिशियल तौर पर ब्रॉक लैसनर ने 419 मैच लड़े हैं। इसमें से कुछ मैच WWE से बाहर जापान में लड़े गए। WWE में लैसनर ने कई बड़े रिकॉर्ड कायम किए। डेब्यू के कुछ ही महीनों बाद ब्रॉक लैसनर ने द रॉक को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी। अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक को भी लैसनर ने ही तोड़ा।जॉन सीना, ट्रिपल एच, रोमन रेंस, कर्ट एंगल, एजे स्टाइल्स, केन, गोल्डबर्ग और रैंडी ऑर्टन जैसे दिग्गजों को लैसनर धूल चटा चुके हैं। पॉल हेमन हमेशा लैसनर के साथ रहे और इससे उन्हें काफी फायदा हुआ। पिछले कुछ सालों से लैसनर ने WWE में पार्ट टाइमर का रोल निभाया। पार्ट टाइमर होने के बाद भी लैसनर ने चैंपियनशिप जीती और काफी लंबा रन उनका रहा।पार्ट टाइमर के रूप में भी लैसनर को WWE द्वारा बहुत पैसा दिया जाता है। विंस मैकमैहन बहुत भरोसा लैसनर के ऊपर करते हैं। पिछले एक साल से जरूर WWE में लैसनर नहीं आए। पिछले साल मेगा इवेंट में लैसनर को ड्रू मैकइंटायर ने WWE चैंपियनशिप मैच में हराया था। इसके बाद से अभी तक लैसनर टीवी पर नजर नहीं आए। अब पॉल हेमन ने भी उनका साथ छोड़ दिया और वो रोमन रेंस के साथ नजर आते हैं।