WWE दिग्गज Brock Lesnar की साल 2022 में कुल कमाई और संपत्ति कितनी थी?

Pankaj
 WWE में ब्रॉक लैसनर ने कमाया बहुत नाम
WWE में ब्रॉक लैसनर ने कमाया बहुत नाम

Brock Lesnar: WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) अपना बहुत बड़ा नाम बना चुके हैं। पार्ट टाइमर के रूप में भी उन्हें कंपनी द्वारा सबसे ज्यादा पैसा दिया जाता है। वो अब अपने शेड्यूल के हिसाब से काम करते हैं। आप उनकी नेटवर्थ जानकर भी हैरानी में पड़ सकते हैं। WWE में वो 10 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल कर चुके हैं। कई रिकॉर्ड वो यहां पर बना चुके हैं।

Ad

मार्च, 2002 में हील के रूप में ब्रॉक लैसनर ने WWE में डेब्यू किया था। इसके बाद कंपनी ने उन्हें तगड़ा पुश दिया। बहुत कम समय में उन्होंने अपना बड़ा नाम बना लिया। हल्क होगन और द रॉक जैसे दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही। 25 साल की उम्र में उन्होंने WWE चैंपियनशिप हासिल की थी।

Ad

UFC में भी लैसनर ने बहुत नाम कमाया। उन्हें एक फाइट के लिए 5 मिलियन डॉलर मिलता था। साल 2004 में वो WWE से चले गए थे। इसके बाद ही उन्होंने UFC में कदम रखा था। लैसनर ने इसके बाद WWE में साल 2012 में वापसी की। यहां से उनका करियर पूरी तरह बदल गया। कंपनी ने उन्हें अच्छा पुश इसके बाद भी दिया।

जानिए WWE दिग्गज Brock Lesnar की नेटवर्थ के बारे में?

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2022 में ब्रॉक लैसनर की नेटवर्थ करीब 25 मिलियन डॉलर थी। कहा जा रहा है कि इस साल भी उनका ये ही आंकड़ा होगा। उनकी सालाना सैलरी करीब 12 मिलियन डॉलर है। इतनी ही सैलरी इस साल भी रहेगी। इसमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

साल 2021 और 2022 ब्रॉक लैसनर के लिए WWE में शानदार रहा। रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी जबरदस्त रही थी। रोमन रेंस के साथ उनके कुछ तगड़े मुकाबले हुए थे। हर मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

youtube-cover
Ad

WWE में पिछले साल नवंबर में उनका अंतिम मैच बॉबी लैश्ले के साथ हुआ था। Crown Jewel इवेंट में दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला था। इस मैच में लैसनर की जीत हुई थी। हालांकि लैश्ले ने मैच खत्म होने के बाद भी लैसनर के ऊपर अटैक किया था। कहा जा रहा है कि WrestleMania 39 में भी इन दोनों के बीच सिंगल्स मुकाबला हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications