Jimmy Uso: WWE Night of Champions में जिमी उसो (Jimmy Uso) ने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। उन्होंने रोमन रेंस (Roman Reigns) को धोखा देकर उनके ऊपर अटैक कर दिया। जिमी उसो ने अपने भाई जे उसो से क्या कहा अब इस बात का खुलासा भी हो गया है।दरअसल रोमन और सोलो सिकोआ का मुकाबला सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस से अच्छे अंदाज में चल रहा था। रिंग के बाहर उसोज़ ने आकर केविन के ऊपर अटैक किया। इसके बाद रिंग के अंदर सैमी पर हमला किया। उनकी एक गलत किक सोलो को भी लग गई थी। ये देखकर रोमन अंदर आ गए और उन्होंने जे, जिमी को गुस्से में आकर धक्का दे दिया। जे उसो ने इसके बाद जिमी को समझाया। जिमी ने रोमन को किक मार दी।जे ने जिमी के ऊपर थोड़ा गुस्सा दिखाया। लेकिन जिमी ने जे को कुछ कहा और ये बात शायद बहुत कम लोगों को पता होगी। उन्होंने जे उसो से कहा कि मैं वही कर रहा हूं जो तुम्हें बहुत पहले कर देना चाहिए था।WWE on BT Sport@btsportwwe"I'm doing what you should've done a long time ago!" - Jimmy to Jey#WWENOC1899341जिमी ने रोमन को कुल दो किक मारी और उन्हें धराशाई कर दिया। इसका फायदा केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने उठाया। दोनों ने सिकोआ के ऊपर अपने मूव लगाए और अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप रिटेन कर ली।WWE दिग्गज Roman Reigns को लगा झटका हार के बाद रोमन रेंस बहुत निराश दिखे। उन्हें जिमी उसो के ऊपर बहुत गु्स्सा भी आ रहा था। अब मामला और भी बढ़ गया है। ये स्टोरीलाइन बहुत ही तगड़ी हो गई है। फैंस को अब कुछ अलग देखने को मिलेगा। कुछ दिन पहले रिपोर्ट सामने आई थी कि Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ हो सकता है। अब ये बात लगभग पक्की लग रही है। फैंस को धमाकेदार मैच भाइयों के बीच देखने को मिल सकता है।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_And this, is what you call.. CINEMA! #WWE #WWENOC561106And this, is what you call.. CINEMA! 🎥#WWE #WWENOC https://t.co/Jg6q6SBp83WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।