"मैंने उन्हें बहुत धमकाया"- जब भारतीय दिग्गज The Great Khali को लेकर WWE इतिहास के सबसे छोटे रेसलर ने किया था खुलासा

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार ने कही थी बड़ी बात
पूर्व WWE सुपरस्टार ने कही थी बड़ी बात

The Great Khali: WWE SmackDown में अप्रैल, 2006 में भारतीय दिग्गज और हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली (The Great Khali) ने अपना डेब्यू किया था। इसके एक महीने बाद ही होर्न्स्वोगल (Hornswoggle) ने भी ब्लू ब्रांड ज्वाइन किया था। अगले आठ साल तक दोनों ने लॉकर रूम साथ में शेयर किया। साल 2014 में कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद खली WWE से चले गए थे।

Ad

आपको बता दें होर्न्स्वोगल WWE इतिहास के सबसे छोटे रेसलर माने जाते हैं क्योंकि वो सिर्फ 4 फुट 5 इंच के है। Such Good Shoot पॉडकास्ट में कुछ साल पहले होर्न्स्वोगल ने खली को लेकर बड़ा खुलासा किया था। होर्न्स्वोगल ने कहा था कि बैकस्टेज उन्होंने कई बार खली को धमकाया था।

मैं हमेशा द ग्रेट खली को धमकाते रहता था। मैं ऐसा इसलिए करता था क्योंकि मुझे कोई भी टारगेट मिलता था तो मैं हमेशा उसे पकड़ने की कोशिश करता था। मैं हर हफ्ते अपने मिशन पर काम करता था। मुझे जब भी बुक नहीं किया जाता था तो मैं लॉकर रूम में खली को धमका देता था। मुझे उम्र और लंबाई से कोई फर्क नहीं पड़ता था।
Ad

WWE में द ग्रेट खली ने अच्छा काम किया

खली और होर्न्स्वोगल के बीच साल 2007 में तीन मैच हुए थे। पहला मैच खली ने जीता था। अगले दो मैच नो कान्टेस्ट पर खत्म हुए थे। साल 2016 में होर्न्स्वोगल को WWE ने रिलीज कर दिया था। साल 2014 के बाद खली भी एक्शन में नज़र नहीं आए। कुछ खास मोमेंट में वो जरूर दिखे थे।

साल 2021 में खली को हॉल ऑफ फेम से नवाजा गया था। भारतीय WWE फैंस के लिए ये बहुत अच्छा पल था। खली अपने इंस्टाग्राम वीडियो की वजह से बहुत चर्चा में अब रहते हैं। आए दिन वो कोई ना कोई ऐसा वीडियो डालते हैं जो बहुत ही मजेदार होता है। फैंस भी इसमें अलग-अलग तरह के कमेंट करते हैं। फैंस उन्हें एक अंतिम बार रिंग में एक्शन में जरूर देखना चाहेंगे। उम्मीद है कि आने वाले समय में वो फैंस को तोहफा देंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications