WWE में Brock Lesnar का डेब्यू कब और किस अंदाज में हुआ था?

Ujjaval
WWE में ब्रॉक लैसनर का डेब्यू धमाकेदार रहा था
WWE में ब्रॉक लैसनर का डेब्यू धमाकेदार रहा था

Brock Lesnar WWE Debut: WWE में ब्रॉक लैसनर ने जबरदस्त सफलता हासिल की। डेब्यू के बाद से ही लैसनर काफी ज्यादा डॉमिनेंट रहे। वो WWE में कई दिग्गजों का सामना करते हुए उन्हें हरा चुके हैं। द बीस्ट ने अपने करियर में 10 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया हुआ है। कई लोगों को पता नहीं होगा कि लैसनर का WWE में डेब्यू किस अंदाज में हुआ था।

Ad

18 मार्च 2002 को Raw के एपिसोड में हार्डकोर चैंपियनशिप के लिए एक ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिल रहा था। इस मैच में अल स्नो, मेवन और स्पाइक डडली शामिल थे। मुकाबला काफी अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा था लेकिन अचानक ब्रॉक लैसनर ने रिंग में एंट्री की। उन्होंने आकर डेब्यू करते हुए अल स्नो को ट्रैश कैन पर पटक दिया।

ब्रॉक लैसनर ने इसके तुरंत बाद उनपर हमला करने के लिए आगे आए मेवन पर F5 लगा दिया। लैसनर का डॉमिनेशन यहां नहीं रुका। स्पाइक डडली ने टॉप रोप से डाइव लगाते हुए स्टिक द्वारा लैसनर पर हमला किया। द बीस्ट पर इसका असर ही नहीं हुआ और उन्होंने स्पाइक पर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। ब्रॉक ने स्पाइक को उठाया और लगातार 3 पावरबॉम्ब दिए।

लैसनर ने अल स्नो, मेवन और स्पाइक डडली तीनों को धराशाई कर दिया। इसके बाद पॉल हेमन रिंग में आए और लैसनर का हाथ ऊपर किया। लैसनर के डेब्यू और डॉमिनेशन को देखकर फैंस ही नहीं बल्कि कमेंटेटर्स भी चौंक गए थे। ब्रॉक लैसनर ने इसके बाद लगातार इसी तरह मेन रोस्टर पर डॉमिनेट किया।

youtube-cover
Ad

WWE में ब्रॉक लैसनर की पहली चैंपियनशिप जीत कब आई थी?

ब्रॉक लैसनर ने WWE में 10 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है। इसमें से वो 7 बार WWE चैंपियन रहे हैं और उन्होंने 3 बार यूनिवर्सल टाइटल पर कब्जा किया है। द बीस्ट की पहली चैंपियनशिप जीत काफी ज्यादा खास रही थी। लैसनर ने डेब्यू के थोड़े समय बाद ही King of the Ring टूर्नामेंट जीता था। इसी वजह से उन्हें SummerSlam 2002 में WWE अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच मिल पाया।

ब्रॉक लैसनर ने कुछ महीनों तक डॉमिनेट करने के बाद द रॉक के खिलाफ SummerSlam में मैच लड़ा। इस मैच में लैसनर ने सभी को चौंकाते हुए रॉक जैसे दिग्गज को हराया और नए WWE अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बन गए। ब्रॉक ने इसी के साथ इतिहास रच दिया। लैसनर 25 साल की उम्र में ही इस टॉप टाइटल को जीतने में सफल रहे थे और इसी वजह से वो कंपनी के सबसे जवान WWE चैंपियन बन गए।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications