WWE में 'द बीस्ट' ब्रॉक लैसनर का डेब्यू कब हुआ था?

WWE SummerSlam 2021 में लैसनर ने वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया था
WWE SummerSlam 2021 में लैसनर ने वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया था

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का रेसलिंग इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम हैं। करीब 17 महीने बाद इस साल समरस्लैम (SummerSlam) 2021 में ब्रॉक लैसनर ने वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया। साल 2000 में OVW का हिस्सा लैसनर थे और डेब्यू से पहले उन्होंने कई डार्क मैचों में हिस्सा लिया था। WWE यूनिवर्स के सामने पहली बार ब्रॉक लैसनर साल 2002 में नजर आए। 18 मार्च 2002 को WWF रॉ (Raw) में उन्होंने पहला कदम रखा।

WWE में ब्रॉक लैसनर ने बहुत नाम कमाया

ब्रॉक लैसनर के आने के बाद पॉल हेमन ने सबसे पहले उनके बारे में 'The Next Big Thing' कहा था। ये बात लैसनर ने साबित भी कर दी। रिंग में ब्रॉक लैसनर ने हमेशा अपना दम दिखाया और प्रतिद्वंदियों को ढेर किया। कई दिग्गज लैसनर की तारीफ कर चुके हैं। रिंग में लैसनर क्या कर सकते हैं ये पूरी दुनिया को पता है।

WWE से साल 2004 में लैसनर चले गए थे। इसके बाद साल 2012 में लैसनर ने फिर एंट्री की। इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। WWE में लैसनर ने जो मुकाम हासिल किया वो शायद कोई नहीं कर सकता है। लैसनर के ऊपर विंस मैकमैहन बहुत भरोसा करते हैं। सबसे बड़ी बात की लैसनर को मुंह मांगा पैसा विंस मैकमैहन द्वारा दिया जाता है।

ब्रॉक लैसनर ने कुल आठ वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की है। पांच बार वो WWE चैंपियनशिप हासिल कर चुके हैं और तीन बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके अलावा Royal Rumble और Money in the Bank विजेता भी लैसनर रह चुके हैं। लैसनर पिछले कुछ सालों से पार्ट टाइमर का रोल निभा रहे हैं और WWE में वो सबसे ज्यादा पैसा कमाते हैं।

लैसनर के आने से व्यूअरशिप में भी काफी उछाल आ जाता है। लैसनर ने अपने करियर में बेबीफेस का रोल बहुत ही कम निभाया लेकिन अब वो इस रूप में नजर आएंगे। पिछले हफ्ते रोमन रेंस के सामने बेबीफेस रूप में लैसनर नजर आए। लैसनर और रेंस के बीच एक बार फिर राइवलरी फैंस को देखने को मिलेगी। पहले भी इनके बीच कई मैच हो चुके हैं। तब लैसनर सबसे बड़े विलन थे लेकिन अब रेंस हील के रूप में काम करेंगे।